विदिशा। लायंस क्लब विदिशा द्वारा सतत हंगर एक्टिविटीज चलाई जाती है। जिसमें गरीब, असहाय, निर्धन, बेबस ,लाचार,वृद्ध, बुजुर्ग आदि लोगों को निशुल्क भोजन कराया जाता है। इसी क्रम में लायंस क्लब विदिशा द्वारा रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर हरि वृद्धाश्रम में 70 लोगों को हंगर एक्टिविटीज के तहत भोजन कराया गया। इस अवसर पर महिलाओं एवं पुरुषों में प्रसन्नता देखी गई महिलाएं बड़े उत्साह के साथ दोनों हाथ बढ़ाकर लायंस क्लब के पदाधिकारियों को आशीर्वाद प्रदान कर रही थी। जिसके कारण वहां का माहौल रक्षाबंधन के पूर्व ही बहुत ही खुशहाल हो गया।अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी ने अपने संबोधन में कहा गरीब, निर्धन, बुजुर्ग ,असहाय लोगों की लोगों की सेवा से बड़ी और कोई सेवा नहीं हो सकती। भूखे को भोजन करना सबसे बड़ा धर्म है। कार्यक्रम का संचालन अवंती बाई स्कूल संचालक लायन मेहताब सिंह नरवरिया जी द्वारा एवं आभार व्यक्त के सी प्रजापति द्वारा किया गया। इसमें अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी, पूर्व अध्यक्ष एवं डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन डॉक्टर रवि साहू,पूर्व एडिशनल कैबिनेट सेक्रेटरी एमजेएफ लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस,क्लब एडमिनिस्ट्रेटर एमजेएफ लायन इंजी. अजय साहू,लायन मेहताब सिह नरवरिया,केसी प्रजापति,लायन घनश्याम स्वर्णकार, लायन अमित सनस, कोषाध्यक्ष लायन शाश्वत शर्मा,लायन विजय मौर्य, लायन मेघा दुबे आदि उपस्थित रहे।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।