उवेश खान सिलवानी रायसेन
रायसेन के सिलवानी थाना क्षेत्र अंतर्गत सियरमऊ में शनिवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रज्जू अहिरवार के रूप में हुई है, जो स्थानीय निवासियों के अनुसार शराब का आदी था और अक्सर नशे की हालत में इधर-उधर घूमता रहता था।
घटना स्थल पर ग्रामीणों ने सबसे पहले रज्जू अहिरवार को टडा रोड पर एक पेड़ के पास देखा, जहां वह मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। प्रारंभ में लोगों ने सोचा कि वह नशे की हालत में है, लेकिन जब उन्हे कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो तुरंत सिलवानी सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सिलवानी में शव का पोस्टमॉर्टम किया गया
घटना की सूचना मिलते ही सिलवानी पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि घटना के पीछे की सही वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।