Let’s travel together.

मेहंदी लगाकर इंतजार में बैठी थी दुल्हन, सड़क हादसे में दूल्हे की चली गई जान, दोनों परिवार की खुशियां मातम में बदली..

0 765

विजय सिंह राठौर, रायसेन

मध्यप्रदेश के रायसेन जिले से बड़ी खबर सामने आई है. दो परिवारों में शादी की खुशी अचानक मातम में बदल गई. शादी के जोड़े में बैठी दुल्हन दूल्हे का इंतजार कर रही थी, जब अचानक दूल्हे की मौत की खबर घर पहुंची, तो चारों ओर मातम छा गया. दरअसल सड़क हादसे में दूल्हे की मौत हो गई है. शादी की खुशियां मातम में बदल गई.
जानकारी के मुताबिक यह घटना खुरई में ग्रामीण थाना क्षेत्र के सुमरेड़ी सिमरिया के बीच हुआ है. रायसेन से सागर जिले के खुर टीवीई में दूल्हे राजकुमार की शादी होनी थी. सारे बाराती भी पहुंच चुके थे. शादी गार्डन में खाना भी शुरू हो चुका था. पीछे से आ रही दूल्हे की कार पलट गई. जिससे दूल्हे रामकुमार की मौके पर मौत हो गई।

शादी की खुशियां मातम में बदलीं

खुरई के सचिन मैरिज गार्डन में होने वाली शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दरअसल खुरई के बछऊ बांदरी गांव निवासी लड़की की शादी रायसेन जिले के बेगमगंज थाना के गोरखपुर निवासी नत्थूसिंह के बेटे रामकुमार से तय हुआ था। शादी खुरई के सचिन मैरिज गार्डन से होना थी। लड़की पक्ष ने खुरई आकर मेहमानों और बारातियों का खाना प्रारंभ भी कर दिया था।

दूल्हे की गाड़ी को छोड़ सभी बाराती आ चुके थे। शादी के बैंड और शहनाई बज रही थी कि अचानक एक सूचना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। बताया गया की दूल्हे रामकुमार की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है। जिसके बाद दुल्हन और उसके परिजनों पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दुर्घटना कैसे हुई फिलहाल यह जानकारी नहीं मिल सकी। बताया जा रहा है कि दुल्हा रामकुमार ठाकुर अपने रिश्तेदारों के साथ कार से खुरई आ रहा था लेकिन कार पलटने से दूल्हे की मौत हो गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |     त्यौहार से ठीक पहले शक्कर कडवी क्यों हुई ?     |     सोमनाथ में रही पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था,30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं पहुंचे एक ही दिन     |     धरसीवा के बरबंदा में जन्मे स्वामी आत्मानंद जी की 37 वी पुण्यतिथि 27 अगस्त को     |     रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, राखी की दुकानों पर उमड़ी भीड़     |     सर्पदंश से किसान की मौत, सुल्तानगंज अस्पताल में इलाज की सुविधा पर उठे सवाल     |     बेगमगंज में हर्षोल्लास से मना ईद मिलादुन्नबी     |     नगरपरिषद बरेली के द्वारा 69.08 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811