Let’s travel together.

प्यार में फेल युवक की करतूत, फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर तुड़वा दी युवती की शादी

0 154

तारकेश्वर शर्मा

छिंदवाड़ा।मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में प्यार में नाकाम सिरफिरे की करतूत ने हर किसी को सकते में डाल दिया है। मामला दमुआ थाना क्षेत्र का है। यहां एक युवक ने सोशल मीडिया में फर्जी आईडी बनाकर युवती को बदनाम करने की साजिश रची और शादी तुड़वा दी। पिछले कुछ दिनों में जिले में इस तरह का दूसरा मामला सामने आया है जहां पर आरोपी ने युवती की फर्जी आईडी बनाई और बदनाम करने के लिए फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी।

फेक आईडी बनाकर अपलोड की फोटो

दमुआ के नंदन में रहने वाले युवक ने प्यार में नाकाम होने पर युवती के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी बनाई और फोटो अपलोड कर दी। इसके बाद आरोपी युवक ने युवती के होने वाले पति को फोटो भेजकर उसकी शादी तुड़वा दी। इस बात की जानकारी जब युवती के पिता को लगी तो शिकायत दमुआ थाने में की गई। शिकायत पर पुलिस ने हेमंत पिता रामकिशोर बावरिया के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 506, 509 तथा आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

आ चुका है एक और मामला

गौरतलब है कि इस तरह का मामला शहर के कुंडीपुरा थाना में भी सामने आ चुका है। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर युवती की फर्जी आईडी बनाकर और उसे बदनाम करने के लिए फोटो अपलोड की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच की थी। जांच में युवती के पड़ोस में रहने वाला युवक मामले का दोषी पाया गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार किया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाबालिग बालिका को प्रेम जाल में फंसाकर ब्लेकमेल कर 06 लाख रुपये हड़पे     |     साँची में चलाया गया जल गंगा संवर्धन अभियान      |     पर्यावरण दिवस पर दीवानगंज में स्वच्छता और पौधारोपण का संदेश     |     मौसम में आए दिन हो रहे बदलाव और बादल छाए रहने से मूंग की फसल बीमारियों से ग्रसित      |     बारिश की आहट से खेतों में बढ़ी हलचल, धान की तैयारी में जुटे किसान     |     टोल वसूली जारी, लेकिन हाईवे पर जानलेवा गड्ढे: दीवानगंज से बालमपुर घाटी तक हादसों का खतरा बढ़ा     |     सागर तिराहे पर बेकाबू आयशर का कहर: बाइक को मारी टक्कर, भागते हुए अंडे की दुकान में घुसा ट्रक     |     पीएम मोदी के बारह साल पूर्ण होने विधायक ने कराया रुद्राभिषेक और भंडारा     |     भाजपा का ‘घर-घर चलो महासंपर्क अभियान’ विधायक अनुज शर्मा पहुंचे मुर्रा, देवरी,अकोली     |     पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विकास और आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाईयों पर: रानी सौरभ जैन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811