Let’s travel together.

दिल्ली में छाए बादल, गर्मी से हल्की राहत… कब तक रहेगा मौसम का ये बदलाव?

0 81

दिल्ली एनसीआर में सोमवार दोपहर को अचानक से मौसम में बदलाव आ गया. मौसम में आए बदलाव से दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद और बुलंदशहर में हल्के काले बादल छाए दिखाई दिए. कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई. तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी भी चली. मौसम के बदले मिजाज से थोड़े ही समय के लिए लेकिन, लोगों को भीषण गर्मी से राहत की सांस मिली.

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद के अलावा आंधी और बारिश वाला मौसम नूंह, पलवल और होडल में छाया रहा. स्काईमेट वेदर के मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन विभाग के वाइस प्रेसिडेंट महेश पालावत ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया पोस्ट में दी है. उनके मुताबिक दिल्ली में 14 मई से फिर से शुष्क मौसम हो जाएगा. वहीं मौसम विभाग ने भी नोएडा और गाजियाबाद के लिए सोमवार को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया था.

देश में सोमवार को 10 राज्यों की 96 लोकसभा सीटों पर वोटिंग की जा रही है, जहां पर मौसम विभाग ने सामान्य से कम तापमान रहने के आसार जताए हैं. हालांकि कई जगहों पर भीषण गर्मी से भी लोग परेशान रहेंगे. आईएमडी के मुताबिक बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश में कई जगहों पर बारिश के साथ तेज रफ्तार हवाओं और धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं.

उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां पर कई जिलों में आज बारिश और आंधी का अलर्ट है. मौसम विभाग के अनुसार नोएडा से लेकर मेरठ, लखनऊ, गोरखपुर, बलिया, बनारस जैसे जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है. वहीं मध्य प्रदेश में इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, छिंदवाड़ा जिलों में भी बारिश के आसार हैं. इसके अलावा हरियाणा, राजस्थान, पंजाब में कुछ जगहों पर बारिश और तेज हवाओं के चलने की संभावना है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811