Let’s travel together.

शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बरेली में जनभागीदारी की बैठक संपन्न

0 117

 

यशवंत सराठे बरेली रायसेन

जनभागीदारी समिति, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बरेली की बैठक आयोजित की गई, जिसमें महाविद्यालय में होने वाले निर्माण कार्य एवं पूर्व से चल रहे निर्माण कार्य की समीक्षा की गई एवं नवीन निर्माण कार्य पर सहमति प्रदान की गई।
इस मीटिंग में माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा पूरे भारतवर्ष में एक वृक्ष मां के नाम अभियान चलाया जा रहा है, इसी अनुक्रम में महाविद्यालय में भी वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा जिसका प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके साथ ही ऑडिटोरियम हॉल का फर्श क्षतिग्रस्त है, जिसे लोक निर्माण विभाग के द्वारा प्राक्कलन उपरांत फीलिंग एवं टाइल्स लगवाने का का प्रस्ताव भी पास किया गया। इसके साथ ही महाविद्यालय का इसी वर्ष नैक मूल्यांकन है, आई क्यू ए सी, प्रभारी द्वारा की एसएसआर रिपोर्ट, फीस तथा अन्य व्यय हेतु जनभागीदारी मद से राशि की मांग की गई थी, इस हेतु राशि स्वीकृत की गईl इसके साथ ही महाविद्यालय का एक मुख्य द्वार निर्माण एवं मुख्य द्वार से मुख्य सड़क निर्माण का प्रस्ताव भी प्राक्कलन हेतु भेजे जाने उपरांत पास करने का निर्णय लिया गया। कैंपस में स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के चबूतरे पर टीन शेड का निमार्ण करने हेतु प्रस्ताव पारित किया गया, जिससे मूर्ति विभिन्न मौसम में सुरक्षित रहे। इसके साथ ही कालेज चलो अभियान विद्यार्थियों की संख्या एवं नेक ग्रेड में सुधार हेतु सोशल मीडिया के माध्यम से महाविद्यालय का प्रचार प्रसार एवं विद्यार्थियों तक जानकारी पहुचाने हेतु महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की सुविधाओं का प्रचार प्रसार किया जाने का निर्णय लिया गया।
इस मीटिंग में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री संदीप चौहान(लखनपुर), महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नीरज दुबे, डॉक्टर आर एन सक्सेना,जनभागीदारी समिति के सदस्य मोहन पटेल(बाबई), आगम जैन, एवं पुरुषोत्तम कुशवाहा, पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर अमित डेहरिया एवं अरुण दुबे, डॉ देवेंद्र अहिरवार उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने सांची में महाबोधी सोसायटी पहुंचकर प्राचीन पांडुलिपियों का किया अवलोकन     |     बारिश शुरू होते ही हाईवे-18 पर मौत का खतरा, 2 दिन में 2 घोड़ों की मौत     |     2 दिन की बारिश में ही अंबाडी-छपरई रेलवे पुलिया बनी दलदल, जान जोखिम में डालकर तीन रेलवे पटरियां पार कर रहे ग्रामीण     |     सासाहोली में नाबालिग छात्रों के बीच खून की होली एक की मौत दूसरा गंभीर     |     कबीर के संदेशों से समाज में आई समरसता की लहर:श्रीमती जैन      |     विरोध और समर्थन के बीच शांतिपूर्ण जनसुनवाई संपन्न,भारी पुलिस बल रहा तैनात      |     10 लाख रुपये की लूट का खुलासा, कंपनी का कर्मचारी ही निकला मास्टर माइंड     |     सागर जिले में गेहूं खरीदी में बड़ी अनियमितता का मामला सामने आया     |     शिवपुरी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, मंगलम योग केंद्र के बच्चों में दिखा जोश     |     टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने की मांग, शिक्षक संघ ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811