Let’s travel together.

बेगमगंज रेंज आफिसर अरविन्द अहीरवार उत्कृष्ट कार्यों के लिए भोपाल में हुए सम्मानित

0 130

शरद शर्मा बेगमगंज,रायसेन

करोड़ों की बेशकीमती वनभूमि अतिक्रमण मुक्त कराने , दूध की खाली थैलियों में विभिन्न प्रजातियों की पौध तैयार करके हजारों पौधों का रोपण एवं वितरण कराए जाने से मप्र वन विभाग के द्वारा वन भवन भोपाल में आयोजित विशेष समारोह में रेंजर अरविंद अहिरवार को विशेष सम्मान के साथ शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र मप्र के प्रधान वन संरक्षक द्वारा देते हुए सम्मानित किया गया है।
मप्र से मात्र 10 वनकर्मियों को सम्मानित किया गया है, जिनमें बेगमगंज के रेंजर भी शामिल हैं।

वनपरिक्षेत्र बेगमगंज में रेंजर अरविंद अहिरवार द्वारा वन विभाग की करोड़ों मूल्य की बेशकीमती वन भूमि करीब 5 सौ एकड़ से अतिक्रमण हटाकर उस पर सुबबूल के बीजों का रोपण करके उसे सुरक्षित किया ताकि भविष्य में आगे कोई पुनः अतिक्रमण ना कर सके। इसके अतिरिक्त दूध की खाली थैलियों को मार्केट से एकत्रित कराकर उनमें विभिन्न प्रजाति के बीजों से पौध तैयार किए जाने के बाद विभिन्न सामाजिक , राजनैतिक संगठनों एवं शासकीय व अशासकीय कार्योलयों , शैक्षणिक संस्थाओं में पौधारोपण कराने के साथ पौधों का वितरण भी किया ।
रेंजर अहिरवार कि इस कार्य की शासन प्रशासन सहित वन विभाग द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की गई। वन भूमि को बचाने एवं नए प्रयोग से हजारों की संख्या में पौधों का रोपण करने के साथ वन सुरक्षा कार्य संबंधी शासकीय कार्यों का अच्छी तरह से निर्वहन किए जाने पर मध्यप्रदेश के प्रधान मुख्य वन संरक्षक असीम श्रीवास्तव द्वारा भोपाल में आयोजित हुए वन विभाग के समारोह में सम्मानित करते हुए उन्हें शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मनित किया ।
रेंजर अरविंद अहिरवार को उनकी मेहनत का प्रतिफल मिलने पर सभी वनकर्मियों , प्रशासनिक अधिकारियों , समाजसेवियों एवं राजनेताओं द्वारा बधाई दी है ।

फोटो – रेंजर अरविंद अहिरवार को प्रधान वन संरक्षक असीम श्रीवास्तव सम्मानित करते हुए ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने सांची में महाबोधी सोसायटी पहुंचकर प्राचीन पांडुलिपियों का किया अवलोकन     |     बारिश शुरू होते ही हाईवे-18 पर मौत का खतरा, 2 दिन में 2 घोड़ों की मौत     |     2 दिन की बारिश में ही अंबाडी-छपरई रेलवे पुलिया बनी दलदल, जान जोखिम में डालकर तीन रेलवे पटरियां पार कर रहे ग्रामीण     |     सासाहोली में नाबालिग छात्रों के बीच खून की होली एक की मौत दूसरा गंभीर     |     कबीर के संदेशों से समाज में आई समरसता की लहर:श्रीमती जैन      |     विरोध और समर्थन के बीच शांतिपूर्ण जनसुनवाई संपन्न,भारी पुलिस बल रहा तैनात      |     10 लाख रुपये की लूट का खुलासा, कंपनी का कर्मचारी ही निकला मास्टर माइंड     |     सागर जिले में गेहूं खरीदी में बड़ी अनियमितता का मामला सामने आया     |     शिवपुरी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, मंगलम योग केंद्र के बच्चों में दिखा जोश     |     टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने की मांग, शिक्षक संघ ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811