रायसेन।कोलकाता में 8 अगस्त को ट्रेनिंग डॉक्टर से रेप के बाद हत्या के विरोध में रायसेन जिला अस्पताल के करीब 35 डॉक्टर ने दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक काली पट्टी बांध कर सांकेतिक हड़ताल पर रहे।

इस दौरान जिला अस्पताल की ओपीडी भी बंद रही और सभी डॉक्टरों ने अस्पताल परिसर में नारेबाजी करते हुए विरोध जताया जिससे 1 घंटे में ही जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं लड़खड़ा गई मेरी जे परेशान होते नजर आए जिला अस्पताल के डॉक्टर दीपक गुप्ता, सौरभ जैन, शिशु रोग विशेषज्ञ आलोक राय, प्रतीक शर्मा,एमएल अहिरवार, नेशनल डॉक्टर्स प्रोटेस्ट एक्ट बनाए जाने की मांग की भाई आरोपियों पर सख्त सख्त कार्रवाई कर सजा की मांग भी की।