शरद शर्मा बेगमगंज , रायसेन
आज क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसियों द्वारा रैली के रूप में एसडीएम कार्यालय पहुंचकर जंगी प्रदर्शन किए जाने के बाद एक ज्ञापन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं , युवा साथियों एवं महिला कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम सौरभ मिश्रा के माध्यम से जिला कलेक्टर के नाम निम्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जिसमें १४ अगस्त को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन के खिलाफ भाजपा नेताओं ने सत्ता के दबाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठे प्रकरण के लिए पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाया उसकी निष्पक्षता से जांच की जाये ।

नगर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर बेगमगंज के वरिष्ठ नागरिकों और नेताओं को सासम्मान निमंत्रण पत्र नही देकर किसी को नहीं बुलाया गया उसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जाए एवं कल शोसल मिडिया पर भाजपा के कार्यकर्ता ने एक पोस्ट के जरिए नगर की शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की । उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाए ।

इन बिंदुओं पर ज्ञापन सौंपाकर शासन प्रशासन से मांग की है कि उक्त बिंदुओं की निष्पक्षता से जांच कराई जाए और किसी भी कार्यकर्ता पर झूठे प्रकरण दर्ज नहीं किए जाए । अगर ऐसा नहीं होता है तो कांग्रेस पार्टी आगामी दिनों में उग्र आंदोलन करेगी जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।