Let’s travel together.

अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर रायसेन में श्रद्धांजलि सभा

0 57

 

उनके योगदान और विचारों को किया गया याद

रायसेन। जिला भाजपा कार्यालय में आज भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वाजपेयी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।


श्री राकेश शर्मा ने अपने संबोधन में अटल जी के विराट व्यक्तित्व, उनकी अद्वितीय नेतृत्व क्षमता, और भारतीय राजनीति में उनके अमूल्य योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि अटल जी का जीवन प्रेरणादायक था और उनके विचार हमें देश सेवा के प्रति समर्पण और संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रेरित करते रहेंगे। श्री शर्मा ने कहा कि अटल जी ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए देश की एकता और अखंडता को हमेशा प्राथमिकता दी और उनके नेतृत्व में भारत ने विश्व पटल पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बनाई।
इस दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने अटल जी के दिखाए मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।

न्यूज़ सोर्स-  हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व भगवान का नगर भ्रमण, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब     |     महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज ने निकाली भगवान महेश जी की शोभायात्रा     |     अज्ञात कारणों 25 वर्षीय युवक ने लगाई आम के पेड़ पर फांसी     |     राज्य निर्वाचन आयोग की ब्रांड एंबेसडर सारिका घारू ने जिले में लोकसंगीत के जरिए युवाओं को किया जागरूक     |     पांव से मोहताज फिर भी घर में बैठकर किया योग     |     सांची के बेसहारों का अपना घर आश्रम बना सहारा      |     सड़क पर गंदा पानी बहाने से मना करना आदिवासी महिला पंच को पड़ा भारी     |     डूब प्रभावित क्षेत्र के अवरुद्ध मार्गों पर पुल निर्माण की मांग, किसान नेताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     वीरांगना लक्ष्मीबाई के वंशज श्रीमंत योगेश राव जी का स्वागत     |     भोपाल जंगशन को मिलेगा भव्य रूप,मंदिर शैली की थीम पर विकसित करने की तैयारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811