सुरेंद्र जैन धरसीवा
न्यायालय के संज्ञान लेने व न्यूज 24 द्वारा लगातार हाइवे पर गोवंश का मुद्दा उठाने के बाबजूद रायपुर बिलासपुर हाइवे पर गोवंश की मौजूदगी खत्म नहीं हो रही 15 अगस्त की रात्रि करीब आठ बजे बाइक सवार गोवंश से टकरा गए टक्कर इतनी जोरदार थी की गोवंश की मौत हो गई बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए तो वहीं बाइक के भी परखच्चे उड़ गए.प्रत्यक्ष दर्शी धर्मेंद्र वर्मा ने बताया की वह भी रायपुर से अपने गांव जा रहे थे जैसे ही बाइक की गोवंश से टक्कर हुई उन्होंने गौसेवको ओर पुलिस को तत्काल सूचना दी.शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक रजत सोनकर ने बताया की बाइक सवार दोनों की हालत गंभीर है प्राथमिक उपचार के बाद दोनो को रायपुर मेकाहारा रिफर किया जा रहा है