तारकेश्वर शर्मा बम्होरी रायसेन
बम्होरी के गोड़ीपुरा कालोनी में एक 27 वर्षीय आदिवासी युवक ने बामूल के पेड़ से गले में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई.।
जिसे ही यह सूचना थाना पुलिस बम्होरी को लगी तत्काल मौके पर पहुंचकर घटना की हर बारीकी पर जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी!
जानकारी के मुताबिक विशाल आदिवासी पिता गुलाब सिंह आदिवासी उम्र 27 साल निवासी सातरा थाना सुल्तानपुर ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली,
बता दे विशाल आदिवासी की ससुराल बम्होरी गोड़ीपूरा कॉलोनी में पतिराम आदिवासी के घर में है, जिससे वह कुछ बरसों से बम्होरी में ही रहकर मेहनत मजदूरी करके जीवन यापन कर रहा था, बता दे विशाल आदिवासी दो बच्चों का पिता भी था, तीन-चार साल की बच्ची एक लड़का एक लड़की पत्नी हे।
वहीं थाना बम्होरी पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया।