सुरेंद्र जैन धरसीवा
शारडा एनर्जी लिमिटेड के सिलतरा प्लांट में काम करने वाले एक श्रमिक वंशीधर की मौत पर बुधवार को दिनभर फेक्ट्री के सामने जमकर हंगामा हुआ लेकिन बाद में मांगे पूरी होने के बाद पोस्ट मार्डम न कराए जाने पर भी सहमति हुई।
जानकारी के मुताबिक गिरौद निवासी वंशीधर सिलतरा की शारडा एनर्जी फेक्ट्री में काम करता था जिसकी इलाज के दौरान दो सितंबर को निजी अस्पताल में मृत्यु हुई इस खबर के बाद मृतक के परिवारजन पूर्व ग्रामीण फेक्ट्री प्रबंधन को आड़े हाथों लेते हुए फेक्ट्री के सामने बुधवार सुबह से ही प्रदर्शन करने लगे और उचित मुआवजे की मांग रखी साथ ही आरोप लगाया कि वंशीधर से ओवर टाइम काम कराने के कारण उसका स्वास्थ्य बिगड़ा जिससे उसकी मौत हुई इधर सूचना मिलते ही सुरक्षा की दृष्टि से चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह कंवर भी हमराह स्टॉफ के फेक्ट्री पहुंचे इसके पश्चात प्रबंधन ओर ग्रामीण जनप्रतिनिधियों के साथ दिनभर चर्चा चली।

जिसमें यह तय हुआ कि परिवार को दाह संस्कार के लिए पचास हजार की तात्कालिक सहायता मृतक के परिवार को दशगात्र के लिए वास्तविक खर्च कंपनी द्वारा वहन किया जायेगा इसके अलावा मृत परिवार के दोनों बच्चों को उनके कालेज पढ़ते तक शिक्षा खर्च दिया जापेगा मृतक की पत्नि को उसके शिक्षा व योग्यता के अनुसार नौकरी में रखा जायेगा मृतक के परिवार में पत्नि और परिवार के लिए कर्मचारि भविष्य निधि से पेंशन मिलेगी दशगात्र के लिए मृतक के परिवार की ओर से व्यय का बिल देने पर कपनी द्वारा राशि प्रदान किया जाएगा एवं परिवार को एक मुश्त राशि चेक के द्वारा 20 लाख रूपये प्रदान किया जाएगा उक्त सहमति होने के बाद ग्रामीणों जनप्रतिनिधियों का हंगामा समाप्त हुआ तसीलदार एवं उपसरपंच गिरौद की उपस्थिति में यह समझौता हुआ।
*पोस्ट मार्डम नहीं कराने पर सहमति*
चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह कंवर ने बताया कि मृतक वंशीधर की मौत के मामले में परिजनों ने पोस्ट मार्डम नहीं कराने पर सहमति जताई है एवं परिवार जनो की ओर से किसी प्रकार की रिपोर्ट फेक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ अब तक नहीं दी गई है