Let’s travel together.

कलेक्टर ने दिखाई संवेदनशीलता, आवेदकों को कुर्सी पर बिठाकर सुनी समस्याएं, एक दिव्यांग को ट्राई साइकिल

0 93

– कलेक्टर कार्यालय में होने वाली जनसुनवाई में डीएम ने आवेदकों को कुर्सी पर बिठाकर सुनी उनकी समस्याएं

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

कलेक्ट्रेट कार्यालय शिवपुरी में प्रत्येक सप्ताह मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में कई आवेदक अपनी समस्या लेकर पहुंचते हैं। कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी जनसुनवाई में एक-एक कर आवेदकों को सुनते हैं और उनके आवेदनों का निराकरण भी किया जाता है। आज मंगलवार को साप्ताहिक जनुसनवाई कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने आवेदकों को कुर्सी पर बिठाकर उनकी समस्याओं को सुना और मौके पर ही अधिकारियों को बुलाकर निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान जिले भर से आए 45 आवेदकों की समस्याएं सुनी गई।
जनसुनवाई में मुकेश को मिली ट्राई साइकिल-
इस मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे तहसील कोलारस ग्राम मोहरा निवासी दिव्यांग मुकेश कुशवाह पुत्र मुरारी कुशवाह ने कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी से ट्राई साइकिल की मांग की। जिससे कि उन्हें कहीं भी आने-जाने में सुविधा रहे। कलेक्टर श्री चौधरी के निर्देशानुसार जनसुनवाई के दौरान ही उन्हें तुरंत सामाजिक न्याय विभाग की सहायक संचालक सुश्री नम्रता गुप्ता द्वारा ट्राईसाइकिल प्रदान की गई। मुकेश कुशवाह ने भी इस पर खुशी व्यक्त की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पेंशनर्स एसोसिएशन ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, शीघ्र निराकरण की उठाई मांग     |     राज्यसभा नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का उपवास और धरना     |     गैरतगंज में नवागत एसडीएम हर्षल चौधरी ने किसानों की सुनी समस्याएं     |     मंगोलिया से सांची लाए गए भगवान बुद्ध के शिष्यों के अस्थि कलश     |     नाबालिग बालिका को प्रेम जाल में फंसाकर ब्लेकमेल कर 06 लाख रुपये हड़पे     |     साँची में चलाया गया जल गंगा संवर्धन अभियान      |     पर्यावरण दिवस पर दीवानगंज में स्वच्छता और पौधारोपण का संदेश     |     मौसम में आए दिन हो रहे बदलाव और बादल छाए रहने से मूंग की फसल बीमारियों से ग्रसित      |     बारिश की आहट से खेतों में बढ़ी हलचल, धान की तैयारी में जुटे किसान     |     टोल वसूली जारी, लेकिन हाईवे पर जानलेवा गड्ढे: दीवानगंज से बालमपुर घाटी तक हादसों का खतरा बढ़ा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811