रिपोर्ट धीरज जॉनसन दमोह
शहर के सेडमैप सभागृह, में म प्र जल निगम परियोजना क्रियान्वयन इकाई-दमोह अंतर्गत, बेबस सुनार-ll (सीता नगर) ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना से संबंधित दमोह क्लस्टर स्तरीय (क्रमांक-4) एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें अतिथि म प्र जल निगम से प्रबंधक जन सहभागिता डॉ. मनोज राज रहे जगन सेडमैप के जिला समन्वयक पी एन तिवारी, पत्रकार धीरज जॉनसन, वॉटर एड के जिला समन्वयक संदीप कुमार एवं वैशाली संस्था से परियोजना प्रबंधक राहुल परिहार परियोजना समन्वयक प्रियंका तिवारी एवं अन्य स्टाफ की उपस्थित रही।
कार्यक्रम में पीपीटी के माध्यम से परियोजना प्रबंधक राहुल परिहार के द्वारा संस्था द्वारा किए जाने वाले कार्यों को प्रस्तुत किया गया।डॉ मनोज राज ने अपने संबोधन में कहा कि जहां विश्व की अधिकांश आबादी पानी के लिए परेशान है वहीं जल जीवन मिशन ने आपके द्वार पर शुद्ध पेयजल उपलब्ध किया है जो आपको स्वस्थ भी रखेगा हम घर घर पानी पहुंचा रहे जो मजरे टोले इत्यादि शेष रहेंगे वहां भी 2025 तक पानी पहुंचेगा। आपको और ग्राम जल स्वच्छता एवं तदर्थ समिति को मिलकर काम करना है। इस दौरान डॉ राज ने उपस्थित सदस्यों की समस्याओं और पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए और प्रतिभागियों को योजना के सफल संचालन के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया एवं बधाई प्रेषित करते हुए क्रियान्वयन हेतु दिशा निर्देश दिए गए।
पीएन तिवारी द्वारा लोगों को उद्यमिता विकास से संबंधित नए सूत्र प्रदान किए गए, धीरज जॉनसन ने उपस्थित सदस्यों से आग्रह किया कि जल ही जीवन है अतः जमीनी स्तर पर इस मिशन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।
कार्यक्रम के अंत में प्रियंका तिवारी द्वारा उपस्थित अतिथियों,सहभागियों, सरपंच, सचिव ,आशा कार्यकर्ता आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के प्रति आभार व्यक्त किया।