Let’s travel together.

आयुष विंग आयुर्वेद यूनानी होम्योपैथिक उपचार के लिए लगाया निशुल्क चिकित्सा शिविर

0 68

भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का किया शुभारंभ

 सी एल गौर रायसेन

आयुष बिंग आयुर्वेदिक यूनानी होम्योपैथिक उपचार के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन युको बैंक की ओर से किया गया, जिसका शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा की विशेष मौजूदगी में संपन्न हुआ । इस अवसर पर निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर के आयोजकों द्वारा श्री शर्मा का स्वागत किया गया। होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर में नगर के कई लोगों ने भाग लिया इस अवसर पर होम्योपैथिक चिकित्सा के बारे में नागरिकों को अवगत कराया गया, वही निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर में कई लोगों की जांच की गई एवं होम्योपैथिक पद्धति से उपचार किया गया एवं दवाओं का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा आयुष विंग आयुर्वेद होम्योपैथिक चिकित्सा से लोगों का आसानी से उपचार हो सकता है समय रहते होम्योपैथिक चिकित्सा का लोगों को लाभ उठाना चाहिए । उन्होंने कहा कि रायसेन नगर में निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर लगाकर लोगों के लिए होम्योपैथिक चिकित्सा के बारे में जो जानकारी दी गई है वह अति उपयोगी है इसका आगे आकर लोगों को लाभ उठाना चाहिए । कार्यक्रम आयोजकों को उन्होंने अपनी ओर से बेहतर पहल करने के लिए शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर श्री शर्मा ने मौजूद अधिकारियों के साथ हरियाली को बढ़ावा देने एवं पर्यावरण बचाने के उद्देश्य से हरे-भरे पौधों का भी रोपण कर हरियाली का संदेश दिया । निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शहर में कई मरीजों का नल उपचार करते हुए दवाओं का वितरण भी किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811