रायसेन। पूरी दुनिया में अनंत अंबानी की शादी की चर्चा जोरों से है लेकिन रायसेन के बांसुरी वादक और पैसे से पत्रकार प्रवीण श्रीवास्तव के द्वारा बनाई गई बांसुरी अंबानी परिवार की शादी में बजाई गई जिससे रायसेन में चारों तरफ खुशी का माहौल है तो वहीं प्रवीण श्रीवास्तव को कायस्थ समाज ने उनकी इस उपलब्धि पर सम्मानित भी किया है।

पूरी दुनिया में अंबानी परिवार के बेटे अनंत अंबानी की शादी की चर्चा जोरों पर है तो इस शादी में रायसेन के बांसुरी वादक और पैसे से पत्रकार प्रवीण श्रीवास्तव द्वारा बनाई गई बांसुरी बजाई गई है आपको बता दे की छिंदवाड़ा के दिव्यांश श्रीवास्तव द्वारा प्रवीण श्रीवास्तव से बांसुरिया खरीदी जाती हैं और उनके द्वारा अंबानी परिवार की शादी में बांसुरी को बजाया गया है इसको लेकर रायसेन नगर में खुशी का माहौल है तो वहीं प्रवीण श्रीवास्तव के परिवार में भी उनकी इस उपलब्धि पर खुशियां मनाई जा रही हैं,तो वहीं कायस्थ समाज ने प्रवीण श्रीवास्तव को इस उपलब्धि पर सम्मानित किया है।

आपको बता दे कि प्रवीण श्रीवास्तव का कहना है कि एक बांसुरी को बजाने बनाने में लगभग तीन से आठ दिन का समय भी लग जाता है और बड़ी मेहनत से बांसुरी को बनाया जाता है वहीं प्रवीण श्रीवास्तव इसे अपने पिता का आशीर्वाद का फल बता रहे हैं तो वहीं उनकी पत्नी श्रद्धा श्रीवास्तव का कहना है कि उनकी मेहनत और लगन और घंटों की तपस्या का ही परिणाम है कि उनके द्वारा बनाई गई बांसुरी अंबानी परिवार की शादी में बजाई गई है।वहीं प्रवीण की बेटी नीतिका श्रीवास्तव कहती है कि पिताजी की मेहनत और दादाजी का आशीर्वाद के कारण ही यह सब संभव हो पाया है।