Let’s travel together.

कलेक्टर सौरभ कुमार ने किया मुख्यमंत्री मितान कॉल सेंटर का निरीक्षण

0 164

ज़रूरी प्रमाणपत्र घर पहुँचा कर दे रहा है मितान

सुरेंद्र जैन रायपुर

रायपुर सहित प्रदेश के अन्य नगर निगमों में एक मई से शुरू की गई मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत महत्वपूर्ण 13 प्रमाणपत्र आवेदकों को घर पहुँचाकर दिए जा रहे हैं। नागरिकों को इस योजना का सुगमता पूर्वक लाभ मिले ,इसके लिए स्थापित मितान कॉल सेंटर का कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने निरीक्षण किया , नगर निगम आयुक्त श्री प्रभात मलिक भी इस दौरान उनके साथ थे । उन्होंने कहा है कि राज्य शासन द्वारा निर्धारित सभी प्रमाण पत्र आवेदकों को अविलंब प्राप्त हो , इसका विशेष ध्यान रखें ।

नगर निगम आयुक्त श्री मलिक ने अवगत कराया कि तेरह तरह के प्रमाणपत्र मितान के माध्यम से घर पहुँचा कर दिए जा रहे हैं।आवेदक कॉल सेंटर के टोल फ़्री नंबर- 14545 पर कॉल करके आवेदन कर सकता है । आवेदन के उपरांत मितान आवेदक के घर पहुँचकर ज़रूरी दस्तावेज वेब पोर्टल पर अपलोड करता है एवं इसके लिए निर्धारित 50 रुपए की शुल्क अदायगी सुनिश्चित करता है , जो कि ऑन लाइन या नक़द जमा की जा सकती है, इसके बाद वांछित प्रमाणपत्र आवेदक को घर पहुँचाकर दिया जाता है॥ इस पूरी प्रक्रिया में आवेदक से किसी तरह की ओटीपी की माँग नही की जाती है ।कोई भी आवेदक अब जाति आय, जन्म, मृत्यु, विवाह प्रमाणपत्रवे या इनमें सुधार , भूमि सूचना प्रमाणपत्र या नान डिजीटाइस नक़ल के लिए इस टोल फ़्री नम्बर 14545 पर आवेदन कर घर बैठे प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकते हैं ।इससे आवेदक के समय , श्रम व ईंधन व पैसे की बचत होती है ।

कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने कहा कि हर आवेदक को वांछित प्रमाणपत्र समय पर मिले और उन्हें असुविधा ना हो इसका विशेष ध्यान रखें।निरीक्षण भ्रमण के दौरान अपर आयुक्त श्री अभिषेक अग्रवाल सहित नगर निगम और कॉल सेंटर के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |     बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |     परमाणु विनाश से बचने के लिए मानवता को बदलनी होगी अपनी दिशा : मुनि श्री चंद्र सागर     |     ब्रिक्स (BRICS) देशों के संस्कृति मंत्रियों का सांची दौरा संपन्न; भारत की 2000 वर्ष पुरानी बौद्ध विरासत से हुए रूबरू     |     ब्रिक्स देशों से आए प्रतिनिधियों एवं अन्य डेलिगेट्स भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला का किया अवलोकन     |     मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पॉलिटेक्निक कालेज में दो छात्रावास का किया भूमिपूजन      |     खस्ताहाल सड़क को लेकर क्रांति सेना आक्रोशित,शीघ्र मरम्मत की मांग     |     पूर्वजों की धरोहर बचाइए, भविष्य सुरक्षित बनाइए: -मुनि श्री प्रमाण सागर     |     ईदगाह में अदा की नमाज-ए-इस्तिस्का; रहमत की बारिश के लिए मांगी दुआ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811