Let’s travel together.

विदिशा में रीजन ऑफिसर्स मीट “वैदिक” हुई संपन्न

0 208

विदिशा।  होटल ग्रैंड अशोका में रीजन चेयरपर्सन लायन संध्या शिलाकारी द्वारा ,लायंस क्लब इंटरनेशनल की रीजन मीट आयोजित की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग तथा अध्यक्ष लायंस क्लब विदिशा लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि वे सत्र 24 /25 की डिस्ट्रिक्ट 3233 g2 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन मनीष शाह जी द्वारा रीजन 8 की रीजन चेयर पर्सन नियुक्त की गई हैं ।
सत्र के आरंभ में ही उन्होंने अपने 16 क्लबो के पदाधिकारीयों को आमंत्रित कर स्कूलिंग का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि पी.डी.जी एमजेएफ लायन अतुल रतनशी शाह, मुख्य वक्ता भोपाल से पधारे पी.डी.जी .लायन कमल भंडारी जी,विशेष अतिथी सागर से पधारे लायन राम लखन यादव जी एवं विदिशा से लायन शशि अग्रवाल जी एवं रीजन एडवाइजर लायन शरद विश्वकर्मा जी टीकमगढ़ से पधारे । रीजन कोऑर्डिनेटर मुदित बंसल एवं डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन रवि उपाध्याय कार्यक्रम के प्रभारी रहे । सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर,रीजन संध्या सिलाकारी द्वारा सभा प्रारंभ करने की घोषणा की गई। शरद विश्वकर्मा जी द्वारा ध्वज वंदना प्रस्तुत की गई । रीजन चेयर पर्सन द्वारा स्वागत भाषण दिया गया । तत्पश्चात सभी स्पीकर अतिथियों द्वारा 2 घंटे की स्कूलिंग आयोजित की गई ,जिसमें… सागर, टीकमगढ़ ,गंज बासौदा, सांची ,शमशाबाद, विदिशा के 16 लायंस क्लब पदाधिकारी ने भाग लिया।
इस अवसर पर पदाधिकारीयों द्वारा अध्यक्ष लायंस क्लब विदिशा मेंन लायन अरुण कुमार सोनी एवं कोषाध्यक्ष लायन शाश्वत शर्मा सहित उपस्थित सभी अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष के साथ ही अन्य पदाधिकारीयों को पिन लगाकर सम्मानित किया गया। एमजेएफ लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस एवं एमजेएफ लायन इंजीनियर अजय साहू सहित अन्य पदाधिकारीयों ने भी पदाधिकारीयों का स्वागत किया। कार्यक्रम में सभी पूर्व रीजन चेयरपर्सन, एमजेएफ लायन साथी ,सभी डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन एवं क्लब के वरिष्ठ लायन साथी सम्मिलित रहे ।चारों जॉन चेयरपर्सन लायन आरती शर्मा, रेखा गुप्ता , राजेश जैन प्रीत, एवं रोमांस नायक द्वारा भी उदबोधन दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन रीजन चेयरपर्सन संध्या सिलाकारी द्वारा किया गया ।अंत में वरिष्ठ लायन लीडर सी.एल. गोयल जी द्वारा आभार व्यक्त किया गया। एवं रीजन चेयरपर्सन लायन संध्या सिलाकारी द्वारा सभा समाप्ति की घोषणा की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811