Let’s travel together.

हड़ताल का 1 महीने बाद भी नही निकला हल आरोप प्रत्यारोप में उलझा मामला

0 75

 

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

रायसेन जिले की भोजपुर की जनपद पंचायत ओबेदुल्लागंज इन दिनों पूरे जिले में सुर्खिया बटोर रही है।5 जून से हड़ताल पर बैठे सचिव हड़ताल को खत्म करने का कोई मन नहीं है।सचिवों द्वारा एक मांग की जा रही है।की जनपद सी ओ युक्ति शर्मा को हटाया जाए।

वही जब जनपद सी ओ युक्ति शर्मा से इस विषय में बात की गई तो उनके द्वारा बताया की सरपंचों द्वारा पंचायत भवन को 10 बजे से शाम को पांच बजे प्रतिदिन खोलने को लेकर सचिवों को आदेश दिए थे।जिसके बाद सभी के द्वारा इसका विरोध किया।और हड़ताल पर बैठ गए।और जूठे आरोप लगाकर मुझे हटाने का हर संभव प्रयास कर रहे है।वही मेरे द्वारा कुछ पंचायतों में हुए लाखो के भ्रष्टाचार की भी शिकायत जिला सी ओ को की गई है।जिसको लेकर अभी जांच जारी है। कई ग्राम पंचायतों में तो 50 लाख से ज्यादा की राशि निर्माण कार्य पूर्ण नही होने पर भी निकाल ली गई है।जिसको लेकर मेरे द्वारा शिकायत की है।बस यही कारण है की मुझ पर झूठे आरोप लगाकर मुझे हटाने का प्रयास किया जा रहा है।जिससे ग्राम पंचायतों में हो रहे भ्रष्टाचार पर कोई कार्यवाही न हो।वही जब सचिव संघ के अध्यक्ष नरेंद्र परमार से ग्राम पंचायतों में हुए लाखो के भ्रष्टाचार को लेकर बात की तो उनके द्वारा बताया गया की यदि ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार हुआ है।तो जांच उपरान्त जिनके द्वारा भ्रष्टाचार किया गया है। उन पर कार्यवाही होगी पर जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जायेगी तब तक हम हड़ताल खत्म नहीं करेंगे

इनका कहना है

जनपद पंचायत औबेदुल्लागंज की सीईओ युक्ति शर्मा द्वारा ग्राम पंचायतों में हुए लाखो के भ्रष्टाचार को लेकर शिकायत प्राप्त हुई है।जांच उपरांत जिनके द्वारा भ्रष्टाचार किया गया है।नियम अनुसार कार्यवाही की जायेगी

श्रीमती अंजू भदौरिया जिला पंचायत सीईओ रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |     खिरीया नारायणदास टेकरी में किराना दुकान में भीषण आग, छह लाख का सामान जलकर खाक     |     मंडीदीप पुलिस की बड़ी कामयाबी,दो अपहृता नाबालिक बालिकाओं सकुशल किया बरामद     |     चित्रकूट धार्मिक स्थल के साथ ही नवाचारों का केन्द्र-राजेन्द्र शुक्ल     |     मप्र शिक्षक संघ का तीन दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग संपन्न     |     जून समाप्ति पर भी सूखी नदियां, थमी धान की रोपाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811