Let’s travel together.

वर्षों पुरानी समस्या का होगा समाधान, दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा मार्ग पर बन रही 230 मीटर लंबी नाली

0 175

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम सेमरा के मेन रोड रेलवे स्टेशन दीवानगंज मार्ग पर वर्षों से सीवेज का गंदा पानी भरा रहने की समस्या से ग्रामीण परेशान थे। सड़क पर जलभराव और गंदगी के कारण लोगों का आवागमन प्रभावित होता था तथा स्थानीय रहवासियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद अब ग्राम पंचायत सेमरा द्वारा इस समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कदम उठाया गया है। सरपंच भानु लोधी के प्रयासों से नाली का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। करीब 230 मीटर लंबी नाली का निर्माण 6 लाख रुपए की लागत से कराया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में जल निकासी की व्यवस्था बेहतर होगी और सड़क पर होने वाले जलभराव से लोगों को राहत मिलेगी।

ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती थी। सड़क पर गंदा पानी जमा रहने से राहगीरों, स्कूली बच्चों और आसपास के निवासियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती थी। नाली निर्माण शुरू होने से अब लोगों में खुशी का माहौल है और उन्हें उम्मीद है कि वर्षों पुरानी समस्या का जल्द ही समाधान हो जाएगा।

ग्रामीण हेमेंद्र लोधी, मुकेश लोधी, मानसिंह लोधी और महेश लोधी सहित अन्य ग्रामीणों ने नाली निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए कहा कि पंचायत द्वारा उठाया गया यह कदम क्षेत्र के विकास और स्वच्छता की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य समय पर पूरा होने के बाद उन्हें गंदे पानी और जलभराव की समस्या से हमेशा के लिए मुक्ति मिल जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बैंककर्मी युवती पलक काशिव की इंदौर खजराना में हुई  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |     किसान नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में गैरतगंज में अल्टीमेटम, पैदल मार्च में शामिल होंगे क्षेत्र के किसान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811