Let’s travel together.

अमरवाड़ा में बीजेपी  करीबी मुकाबले में तीन हजार वोटों से जीते कमलेश,जीत के मतो पर नोटा पड़ा भारी

0 104

छिंदवाड़ा।  अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी को करारी शिकस्त देते हुए कमलेश शाह ने जीत दर्ज की है। लेकिन यहां बीजेपी को जितने मतो से विजय मिली उससे अधिक मत नोटा को मिले हे।

देश के सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम आ चुके हैं। मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी ने जीत दर्ज की है। इस सीट पर बीजेपी के कमलेश प्रताप शाह ने तीन हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है।

लोकसभा चुनाव में तो भारतीय जनता पार्टी ने छिंदवाड़ा में कांग्रेस को पटखनी दे दी थी पर अब वह विधानसभा के इस जिले से शिकस्त देने में भी कामयाब हो गई। यहां से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कमलेश शाह 3027 मतों से जीते हैं। अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव कांग्रेस विधायक के इस्तीफे के कारण हुए थे। 2023 में यहां से चुनाव जीते कमलेश शाह ने बीजेपी में शामिल होने के बाद अपनी विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। भारतीय जनता पार्टी ने यहां से कमलेश शाह को ही प्रत्याशी बनाया और कांग्रेस पार्टी ने आंचल कुंड धाम के धीरेन शाह को मैदान में उतारा था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मातृ दिवस पर महिला शिक्षिकाओं ने दिखाया दमखम, भोपाल संभाग बना राज्य स्तरीय कबड्डी चैंपियन     |     गौहरगंज पुलिस द्वारा कच्ची शराब पकड़ी, आबकारी विभाग के अंतर्गत कलारियों पर मनमाने दाम      |     नेशनल लोक अदालत में 16 मामलों का हुआ निराकरण, 16.61 लाख रुपए के समझौते     |     सर्वेयर ने नकारा, फिर भी दबंगई से तुल रहा घटिया गेंहू; श्रीनाथ वेयरहाउस संचालक की मनमानी चरम पर     |     एसडीएम ने किया श्रीनाथ वेयरहाउस का निरीक्षण, प्रतिबंध के बावजूद तुलाई करने पर संचालक को फटकार     |      जनगणना के मकान सूचीकरण कार्य में हासिल की पहली सफलता, प्रगणकों को किया सम्मानित     |     गढ़ी सेक्टर में कुपोषित बच्चों को वितरित की गई फूड किट     |     क्या तमिलों का द्रविड़ राजनीति से मोहभंग होने लगा है?- अजय बोकिल     |     पूर्व सरपंच पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप     |     घर घर पहुंच रहा प्रदूषण बड़ा सवाल पर्यावरण संरक्षण मंडल या प्रदूषण संरक्षण मंडल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811