Let’s travel together.

साँची मे जगह जगह रखे गए शौचालयों के टूटे दरवाज़े,जिम्मेदार बेखबर

0 113

देवेन्द्र तिवारी साँची रायसेन

साँची  मे शौचालयों का अभाव था परन्तु इस समस्या को निपटाने लाखों रूपये की लागत से शौचालय रखवा दिये गए ।परन्तु देखकर के अभाव मे इन शौचालय मे गंदगी तो भर ही रही है साथ ही दरवाज़े टूटकर गिर चुके है जिम्मेदार बेखबर बने हुए हैं ।
जानकारी के अनुसार इस प्रसिद्ध स्थान पर शौचालय एवं मूत्रालय का अभाव रहता था जिससे इस स्थल पर आने वाले देशी विदेशी महिला पुरुषों को निस्तार के लिये यहाँ वहां भटकना पडता था इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए निस्तारण व्यवस्था हेतु लाखों रुपये खर्च कर प्रशासन द्वारा शौचालय निर्माण कराये गए तथा नगर मे जगह जगह इस समस्या से निजात दिलाने शौचालय बनवाकर रखवा दिये गए जिससे यहां आने जाने वाले लोगों को निस्तारण के लिए भटकना न पडे ।परन्तु इन शौचालय को रखवा कर प्रशासन ने इनकी सुध लेना ही छोड़ दिया जिससे इन शौचालय मे भीतर तथा बाहरी क्षेत्र मे आसपास गंदगी ने अपने पांव जमा लिए तथा इनके आसपास बदबू फैलने लगी ।जिससे बीमारी फैलने का अंदेशा भी बढ गया इतना ही नही इन शौचालय के दरवाज़े भी टूटकर दूर जा गिरे तब यह शौचालय दरवाज़े विहीन होकर रह गए हालांकि ऐसा भी नहीं है कि इन दरवाज़े विहीन शौचालय पर जिम्मेदारों की नजर न पड रही हो परन्तु बेखबर प्रशासन मे बैठे लोग इनसे मुंह छिपाये बने बैठे हैं तथा इन दरवाज़े विहीन शौचालय मे निस्तार हेतु लोगों को खुले मे शौच हेतु मजबूर होना पडता है इस प्रकार ही चलित शौचालय दूर दराज सूने क्षेत्रों मे रखकर प्रशासन पूरी तरह भूल चुका है इससे इनमें लगी शासन की लाखों रुपये की राशि को पलीता लग रहा है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

करवा चौथ को लेकर  बाजार में रौनक, खरीदारी के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़     |     शरद पूर्णिमा विशेष-सोलह कलाओं से पूर्ण भगवान श्रीकृष्ण की महारास लीला से जुड़ी है पावन रात्रि     |     मवेशी के मुंह पर रस्सी बांधने से बना गहरा घाव, गौसेवकों ने किया इलाज     |     हाई स्कूल में वरिष्ठजनों ने दी साक्षरता की परीक्षा, फूलमालाओं से किया सम्मान; स्नेहभोज भी आयोजित     |     सनातन धर्म और गौ रक्षा का संदेश लेकर निकले दो युवा, 12 ज्योतिर्लिंग और चार धाम की यात्रा पर निकले     |     उप मुख्यमंत्री ने दो सड़कों के उन्नयन की रखी आधारशिला     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रीवा हाट का किया शुभारंभ     |     सीधी के रामपुर नैकिनदृ चुरहट क्षेत्र में पहली बार पहुंची रेल, विंध्य में विकास के नए युग का शुभारंभ     |     कृषि उपज मंडी  में नीलामी व्यवस्था को लेकर एसडीएम ने की बैठक     |     पुलिस ने पटाखा दुकानों पर की जांच, दिये निर्देश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811