Let’s travel together.

ग्राम जमुनिया के तीन किमी रोड में जगह जगह हुए गड्ढे,निर्माण होने के बाद कभी नही हुआ रिपेयर

0 105

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची ब्लॉक के ग्राम जमुनिया की 3 किलोमीटर सड़क की हालत बद से बदतर हो चुकी है फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज से लेकर ग्राम जमुनिया तक 3 किलोमीटर की सड़क में इतने गड्ढे है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। सड़क में गड्ढे ही गड्ढे दिखाई दे रहे हैं इन गड्ढों में बारिश के समय अमेशा पानी भरा रहता है इन्हीं गड्ढों में अभी तक कई व्यक्ति गिरकर घायल हो गए हैं। देखने में ऐसा प्रतीत होता है कि गड्ढे ज्यादा सड़क कम दिखाई देती है इस मार्ग से होते हुए ग्राम जमुनिया, नीदोन, कायमपुर, जमुनिया टोला, कायमपुर टपरा, भील टोला, टपरा यदि गांव के कई ग्रामीण अपने रोजमर्रा के काम के लिए रोज भोपाल विदिशा से रायसेन आते जाते हैं। फैक्ट्री चौराहे दीवानगंज पर जमुनिया रोड पर बोर्ड लगा है इस बोर्ड पर 2008 में लगभग 50 लाख की कीमत से जमुनिया रोड बना था। जमुनिया निवासी सोनू लोधी, समंदर लोधी, प्रीतम लोधी, दुर्जन लोधी ने बताया कि 2008 से लेकर अभी तक 16 वर्ष हो चुके है इन 16 वर्षों में एक बार इस रोड की मरम्मत हुई। इसके बाद इस रोड की अभी तक कोई मरम्मत नहीं हुई है इस रोड पर आए दिन हादसे होने लगे दो-दो फीट चौड़े गड्ढे हो गए हैं इसी मार्ग से सभी गांव के बच्चे दीवानगंज हाई सेकेंडरी स्कूल पढ़ने पहुंचते हैं पिछले वर्ष हलाली डैम का जलस्तर बढ़ने पर क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट निदोन गांव पहुंचे थे। लौटते वक्त जमुनिया के मंदिर पर ग्रामीणों ने अपनी समस्या से दोनों मंत्रियों को अवगत कराया था जिसमें रोड के विषय पर भी चर्चा हुई थी उसी समय क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी ने अपने फोन से पीडब्ल्यू के कर्मचारियों को फोन लगाकर जमुनिया रोड सही कराने का आश्वासन दिया था।
इसके कुछ दिन बाद ठेकेदार के कर्मचारी रोड पर काम करने पहुंचे फैक्ट्री चौराहा से कुछ दूरी पर डामर को खोदकर पटक गए। इसके बाद आज तक इस रोड पर कोई भी ठेकेदार काम करने नहीं पहुंचा यहां रोड आज तक खुदा हुआ पड़ा है।

इस रोड के सामने मेरी होटल है कई बार इस रोड से निकलते हुए मोटरसाइकिल वाले गिर चुके हैं जिसमें घायल भी हुए हैं कुछ दिन पहले ही एक महिला और पुरुष अपनी गाड़ी से जा रहे थे गड्ढे में पानी भरा हुआ था उनको अंदाज नहीं पड़ा कि गड्ढा गहरा है वह दोनों मोटरसाइकिल से इस गड्ढे में गिर गए जिससे उनको चोटे आई थी इस रोड पर दो-दो फीट गहरे गड्ढे हो गए हैं कोई ना कोई मोटरसाइकिल वाला गिरता रहता है।
प्रेम सिंह लोधी

मैं कायमपुर जमुनिया और नीदोन से बच्चों को अपने ऑटो में बिठाकर दीवानगंज के हाई सेकेंडरी स्कूल ले जाता हूं जमुनिया रोड पर इतने गहरे गहरे गड्ढे हो गए हैं कि कई बार मेरा ऑटो पलटने से बच्चा है मेरे हाथों में छात्र-छात्राएं बैठकर हाई सेकेंडरी स्कूल दीवानगंज पहुंचते हैं एक बार कोई मंत्री आ रहा था उस समय इस रोड की ठेकेदार ने मरम्मत की थी तब से आज तक इस रोड की मरम्मत नहीं हुई है जबकि इसी रोड से कई गांवों को लोगों का आना जाना है कुछ दिन पहले ही क्षेत्रीय विधायक, मंत्री डॉक्टर प्रभु राम चौधरी और जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट पहुंचे थे उस समय भी हमें आश्वासन दिया गया था कि जल्दी रोड की मरम्मत की जाएगी मगर दो महीना हो गया अभी तक रोड पर कोई काम नहीं हुआ।
समंदर लोधी जमुनिया निवासी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सावरकर मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत     |     स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हर घर तिरंगा अभियान में अपने घर में फहराया तिरंगा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जिला अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों को दिलाई की शपथ     |     हरियाली कलश यात्रा के साथ नवांकुर सखी कार्यक्रम सम्पन्न     |     हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुंडा में निकाली गई तिरंगा यात्रा     |     सरदारपुर में देशभक्ति के नारों के साथ धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा     |     क्या बुजुर्गों के प्रति बढ़ता निष्ठुर भाव कल का ‘न्यू नाॅर्मल’ है? -अजय बोकिल      |     जिले भर में निकलीं भव्य तिरंगा रैलियां, मातृशक्ति ने की अगुवाई      |     सांची में संयुक्त रूप से निकली तिरंगा यात्रा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811