Let’s travel together.

एमजीएम मेडिकल कॉलेज इंदौर में डिजिटल मैमोग्राफी एवं टोमोसिंथेसिस मशीन स्थापित

0 110

स्तन कैंसर की शीघ्र पहचान और उपचार में होगी कारगर

भोपाल।उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि कैंसर की प्रारंभिक पहचान और उपचार को प्राथमिकता देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इंदौर के एम.जी.एम मेडिकल कॉलेज एवं एम. वाय. अस्पताल इंदौर में डिजिटल मैमोग्राफी एवं टोमोसिंथेसिस मशीन स्थापित की गई है। इस मशीन से स्तन कैंसर के मामलों की जल्द पहचान और प्रभावी उपचार संभव हो सकेगा।

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा श्री विवेक कुमार पोरवाल ने बताया कि 1 करोड़ 75 लाख रुपए लागत की डिजिटल मैमोग्राफी एवं टोमोसिंथेसिस मशीन से स्तन की 3 से 5 मिलीमीटर तक की छोटी से छोटी गठान का भी पता लगाया जा सकेगा। महिला मरीजों को इतनी आधुनिक तकनीक से कम शुल्क में यह जाँच उपलब्ध होगी। मध्य प्रदेश के समस्त मेडिकल कॉलेज एवं शासकीय चिकित्सालयों में इस गुणवत्ता की यह पहली मशीन है। उल्लेखनीय है कि स्तन कैंसर महिलाओं में होने वाले कैंसर का क़रीब 28 प्रतिशत है। स्तन कैंसर के जल्द चिन्हांकन से त्वरित और कारगर उपचार में यह मशीन वरदान साबित होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811