विदिशा। द इंटरनेशनल लायंस क्लब विदिशा हमेशा सेवा कार्यों में अग्रणी रहा है। इस वर्ष लायंस क्लब विदिशा का अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी को बनाया गया है। आपने अपने कार्यकाल का प्रथम दिवस मंदिरों में पूजन कर एवं वृक्षारोपण कर सेलिब्रेट किय। सर्वप्रथम लायंस क्लब अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी ने सिद्धेश्वरी मंदिर पहुंचकर अपनी टीम के साथ सिद्धेश्वरी देवी का पूजा अर्चन किया और उनका आशीर्वाद लिया। मंदिर के पुजारी बंटी महाराज ने चुनरी उड़ा कर आपको आशीर्वाद प्रदान किया। आपके साथ एक्टिविटी चेयरपर्सन एमजेएफ लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस, क्लब एडमिनिस्ट्रेटर लायन इंजीनियर अजय साहू, क्लब सचिव लायन अभय पचौरी, पूर्व मिलेट्री मेजर लायन प्रीतम सिंह राय, लायन ए एस आई ओ संजय सिंह अहिरवार, लायन डॉ रवि साहू, पंडित परशुराम दुबे आदि अन्य लोगों ने भी पूजा अर्चन कर आशीर्वाद लिया।
इसके पश्चात सभी लोग बाढ़ वाले गणेश मंदिर पहुंचे। जहां पर पूजा अर्चन कर प्रभु श्री गणेश जी से आशीर्वाद लिया और वही परिसर में सभी लोगों ने वृक्षारोपण कार्य संपन्न किया। लायंस क्लब विदिशा अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी ने पीपल वृक्षारोपण किया। तो अन्य पदाधिकारी ने नीम, कनेर आदि पौधों का पौधा रोपण कर उनका ध्यान रखने का संकल्प लिया।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।