Let’s travel together.

पांच साल से फिल्टर प्लांट में जमा कचरा हुआ साफ, आज से आरंभ होगी क्षेत्रवासियों को पानी की सप्लाई

0 83

फिल्टर प्लांट से 10 ट्राली गंदगी निकाली गई, एक दर्जन कर्मचारी जुटे थे सफाई कार्य में

अनुराग शर्मा सीहोर

वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद होने से शहर के कई वार्डों में पानी की व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित थी, लेकिन नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर के प्रयास से लगातार तीन दिनों तक जारी नगर पालिका के अमले ने दिन रात एक कर पांच साल से जमा गंदगी को साफ किया है। इस दौरान मौके पर दमकल की गाड़ी भी लगाई थी। पार्वती नदी स्थित काहिरी बंधान पर बने फिल्टर प्लांट की सफाई का काम पूर्ण गया है। इसमें काफी मिट्टी की गाद जमा हो गई थी। प्लांट की सफाई में तीन दिन लगे। अब रविवार से क्षेत्रवासियों को पानी सप्लाई बहाल हो सकेगी। बारिश के बाद इसकी सफाई कराना बहुत जरूरी हो जाता है।


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्लांट की सफाई में लगभग तीन दिन का समय लगा। नपा के एक दर्जन कर्मचारियों ने प्लांट के अंदर उतर कर सफाई की। सफाई दौरान कीचड़ व कंजी निकाली गई। सफाई के दौरान नपा की फायर ब्रिगेड से पानी का उपयोग कर पांच साल से जमा कीचड़ आदि को निकाला है। जिससे शहरवासियों को शुद्ध पानी मिल सके। शहर में तीन जगहों से पानी की सप्लाई की जाती है। पार्वती नदी पर बने बंधान के अलावा जमोनिया और भगवानपुरा तालाब से भी पानी की सप्लाई की जाती है। काहिरी पर बने फिल्टर प्लांट में काफी मात्रा में मिट्टी जमा हो चुकी थी। इस गाद को साफ कराने के लिए सप्लाई को बंद कर दिया था। वर्तमान में काहिरी से ही शहरवासियों को पेयजल सप्लाई की जाती है। नगर पालिका के अमले द्वारा फिल्टर प्लांट की सफाई कार्य पूर्ण हो गया है। जिससे अब निर्धारित समय पर पानी की सप्लाई होती रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आधे दिन की छुट्टी से शुरू हुआ संघर्ष, अब दुनिया की महिलाओं के अधिकार की आवाज बनीं रंजीता प्रियदर्शनी     |     दूसरे दिन भी मना रक्षाबंधन, जगह-जगह कजलियों की निकाली गई शोभायात्रा,गाए सावन के मनभावन गीत      |     नपा की एएचपी योजना में जमीन के नहीं मिल रहे खरीदार, विकास कार्य अधूरे, 15 से 22 लाख रेट पर सवाल     |     गढ़ी कामधेनु गौशाला में हुआ गौ-पूजन     |     सहाकरिता विभाग के प्रमुख सचिव ने नेपियर ग्रास प्लांट का किया निरीक्षण     |     तिल्दा नेवरा श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष मोहन राजपूत का निधन     |     रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जेल पहुंचीं बहनें, जेल में बंद भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |     अपना घर आश्रम में ब्रह्माकुमारीज ने बांधा ईश्वरीय रक्षा सूत्र     |     रक्षाबंधन पर हाट बाजार में उमड़ी बहनों की भीड़, रंग-बिरंगी राखियों से सजा बाजार; खरीदारी से बढ़ी रौनक     |     दीवानगंज सहित 40 से अधिक गांवों में मनाया गया भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811