Let’s travel together.

1 जुलाई से पड़ेगी महंगाई की मार जानें किन-किन नियमों में होगा बदलाव

102

1 जुलाई 2023 से कई नियमों में बदलाव होने वाला है, जो आपकी जेब पर सीधा असर डाल सकते हैं। बैंक, ट्रैफिक, टैक्स व्यवस्था के अलावा कानून से संबंधित कुछ मामलों में नए नियम 1 जुलाई 2023 से लागू होने वाले हैं, यहां हम आपको इन नए नियमों के बारे में जानकारी दी रहे हैं –

1 जुलाई से महंगे होंगे जूते चप्पल

देश में अब घटिया क्वालिटी के फुटवेयर नहीं बिकेंगे। 1 जुलाई 2023 से भारत में ​घटिया क्वालिटी के जूते-चप्पलों के निर्माण और उनकी बिक्री पर भी रोक लग जाएगा। विश्व व्यापार संगठन के नियमों का पालन करते हुए केंद्र सरकार ने फुटवियर यूनिट्स को क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर (QCO) लागू करने का आदेश दिया है। क्यूसीओ (QCO) के दायरे में 27 फुटवियर प्रोडक्ट्स को शामिल किया गया है।

1 जुलाई 2023 से लगेगा 20 फीसदी टीसीएस

विदेश यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो आपको इस TCS संबंधी नए नियम को जरूर समझना चाहिए। यदि आप घरेलू ट्रैवल एजेंटों या ऑनलाइन पोर्टल के जरिए विदेश टूर बुक करेंगे तो ऐसे में आपको TCS की भारी राशि का भुगतान करना पड़ सकता है। वहीं यदि आप अंतरराष्ट्रीय वेबसाइटों द्वारा प्रस्तावित टूर पैकेज लेने के लिए अंतरराष्ट्रीय डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिए भुगतान करते हैं तो भुगतान 7 लाख रुपए की सीमा के भीतर होने कोई टीसीएस नहीं होगा।

कम होगी इलेक्ट्रॉनिक सामान की कीमत

1 जुलाई 2023 से मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप जैसे कई इलेक्ट्रॉनिक सामान के दाम कम सकते हैं। दरअसल कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों व उनके कलपुर्जों की कीमत करीब काफी कम हो गए हैं। सेमीकंडक्टर और कैमरा मॉडल सहित सभी स्मार्टफोन कलपुर्जों की कीमत घटने के कारण मोबाइल, टीवी, फ्रिज आदि की कीमत घट सकती है।

पीछे बैठने वालों के लिए भी सीट बेल्ट जरूरी

देश में अब महाराष्ट्र और विशेषकर मुंबई में नया ट्रैफिक नियम लागू होने वाला है। 1 जुलाई से 4 पहिया वाहनों में पीछे की सीट पर बैठने वालों के लिए सीट बेल्ट लगाना जरूरी कर दिया गया है। महाराष्ट्र में 1 जुलाई 2023 के नए नियम लागू हो जाएंगे।

रसोई गैस की कीमतों में बदलाव

हर माह की तरह 1 जुलाई को सरकारी तेल कंपनियां रसोई गैस की कीमतों में बदलाव कर सकती है। 1 जून को LPG गैस सिलेंडर बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियों ने एलपीजी के रेट बदले थे। अब एक बार फिर रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव की संभावना जताई जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

भोपाल कूच कर रहे किसानों का औबेदुल्लागंज में भारी जमावड़ा, 100% मूंग खरीदी की मांग पर अड़े अन्नदाता     |     बैंककर्मी युवती पलक काशिव की इंदौर खजराना में हुई  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811