Let’s travel together.

लायंस क्लब की सेवा भावना अनुकरणीय है : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

0 76

 

लायंस क्लब रीवा के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि लायंस क्लब की सेवा भावना अनुकरणीय है। जिससे प्रेरणा लेकर अन्य सामाजिक संगठन समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल लायंस क्लब रीवा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि लायंस क्लब का नाम लेते ही मन मस्तिष्क में संस्था की सेवा भावना की छवि आती है। इस क्लब का गौरवशाली इतिहास रहा है। कोविड काल के अतिरिक्त अन्य आपदा समय में क्लब ने पीड़ित मानवता की सेवा में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

उप मुख्यमंत्री ने लायंस क्लब के पदाधिकारियों से अपेक्षा की कि रीवा एवं विंध्य को समृद्धशाली बनाने में सहभागी बने तथा नशे से युवा पीढ़ी को बचाने व इससे दूर रखने के लिए जागरूक करें। लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बड़ा बदलाव: ग्रामीणों को अब मिलेंगे 125 दिन रोजगार, पंचायतों ने पूरी की तैयारियां     |     सेफ क्लिक 2.0 अभियान,  पुलिस की साइबर सुरक्षा रैली, ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी से बचने के दिए गुर     |     सेवाकाल पूर्ण होने पर शिक्षक रफीक खान को दी भावभीनी विदाई     |     बस्तर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षक भर्ती में मनमानी     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों को दी शुभकामनाएँ     |     बेगमगंज एसडीएम पदस्थ हुई प्रियंका भलावी      |     बैंक के वरिष्ठ खातेदारों सहित बैंककर्मियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण      |     अब बरेली का स्ट्रीट फूड होगा और सुरक्षित: मंत्री पटेल की पहल पर 130 वेंडर्स को मिली ट्रेनिंग, पीएम स्वनिधि से जुड़ेंगे     |     आचार्य श्री का मध्य प्रदेश में प्रवेश दो जुलाई को पांढुर्ना में      |     भावुक माहौल में दी गई डॉ. रामकुमार स्वर्णकार को विदाई, कहा- व्यक्तित्व और कृतित्व दोनों उत्कृष्ट     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811