Let’s travel together.

केसरवानी समाज की भाईचारे की भावना प्रशंसनीय – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

0 122

समाज के प्रतिभा सम्मान एवं वरिष्ठ नागरिक सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए

भोपाल।केसरवानी सभा जिला इकाई रीवा द्वारा समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों तथा वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया।उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल कार्यक्रम में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि केसरवानी समाज की भाईचारे की भावना प्रशंसनीय है। समाज के गरीब लोगों को पूरा सहयोग एवं मदद दिया जाता है जिससे उनका हौसला बढ़ता है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने समाज के विकास के लिए आवश्यक सहयोग के प्रति आश्वस्त किया।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले वर्षों में विंध्य व रीवा सबसे कम समय में उन्नत करने वाले क्षेत्र के तौर पर अपनी पहचान बनायेगा। रीवा से शहडोल मार्ग में पहाड़ में सुरंग बनाने के लिए सर्वे हेतु बजट का प्रावधान किया गया है। जिसके बन जाने से रीवा – शहडोल मार्ग की दूरी कम होगी। उप मुख्यमंत्री ने केशरवानी समाज के लोगों का आह्वान किया कि नशा मुक्त विंध्य बनाने में सहभागी बने तथा नशे की प्रवृत्ति से नई पीढ़ी को दूर रखने में अपनी भूमिका निभाएं और लोगों में नशे के विरुद्ध जागरूकता लायें। केसरवानी समाज के ज़िला इकाई के पदाधिकारी, प्रतिनिधि व गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

35 साल से रह रहे थे, एक झटके में टूट गए मकान! ठंड में सड़क पर आए 3 परिवार      |     जब कुंवरगढ़ में कोचिया के घर पहुंचे विधायक     |     सड़क किनारे 3 से 4 फीट गहरी खाई खोदकर छोड़ी, वाहन चालकों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा     |     हाईवे से रेलवे स्टेशन तक दूरी बताने वाले संकेतकों में बड़ी गड़बड़ी, यात्री हो रहे परेशान     |     कलेक्टर रोहित सिसोनिया के आदेश पर कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच, दो बच्चे एनआरसी में भर्ती     |     बालमपुर घाटी में कार डिवाइडर से टकराई, 5 किमी लंबा जाम लगा     |     बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प के साथ रायसेन में निकली भव्य ई-रिक्शा जागरूकता रैली     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर      |     भारतीय ज्ञान परंपरा की थीम पर जिला स्तरीय युवा महोत्सव की रूपांकन प्रतियोगिताएं संपन्न     |     समवशरण विधान विद्योदय तीर्थ 27 नवंबर से 6 दिसंबर को आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811