रायसेन। केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री और क्षेत्रीय सांसद श्री शिवराज सिंह चौहान ने रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज में आयोजित नगर परिषद के एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में 4 करोड़ 66 लाख रुपए की लागत से विभिन्न वार्डों में होने वाले निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर भोजपुर विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा सहित अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

श्री चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि ये निर्माण कार्य स्थानीय निवासियों की जीवन गुणवत्ता में सुधार लाएंगे और क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

भोजपुर विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि यह पहल क्षेत्र के विकास को एक नई दिशा देगी।स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने इस पहल का स्वागत किया और मंत्रीजी का धन्यवाद किया। उन्होंने आशा जताई कि यह परियोजना क्षेत्र की जरूरतों को पूरा करेगी और औबेदुल्लागंज को विकास की नई ऊँचाइयों पर पहुँचाएगी।

न्यूज़ सोर्स- हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी रायसेन