Let’s travel together.

वन विकास निगम की भूमि पर अधिकारियों ने हटाया कब्जा

0 171

शरद शर्मा बेगमगंज, रायसेन

तहसील क्षेत्र में वन भूमि पर आए दिन लोगों के द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है जहां पर वन विकास निगम एवं वन विभाग लगातार कार्यवाही कर रहा है लेकिन फिर भी अतिक्रमण करी बाज नहीं आ रहें हैं और शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर रहें हैं।
शासकीय भूमि पर अतिक्रमण को लेकर मामला सामने आया जहां तहसील के नजदीकी ग्राम ढिमरौली में वन विकास निगम की भूमि पर सैकड़ों पेड़ों को कटवाकर एवं जेसीबी चलवाकर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण की शिकायत ग्रामीणों के द्वारा करने पर निगम अधिकारियों ने मौक़े पर पहुंच कर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की।
ग्रामीण अनिल यादव के द्वारा लिखित शिकायत की गई थी कि वन विभाग के हेल्पर विजय यादव के द्वारा वन विभाग की शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर सैकड़ों सागौन के पेड़ बेगमगंज निवासी गोविंद श्रीवास्तव की जेसीबी मशीन के द्वारा जमीन से खुदवाकर भूमि पर अतिक्रमण किया गया है।


उक्त मामले में वन विकास निगम गढ़ी अधिकारी माया शुक्ला, डिप्टी रेंजर करन मरकाम एवं डिप्टी रेंजर सक्सेना एवं बेगमगंज से वनरक्षकों के साथ ग्राम ढिमरौली पहुंची जहां पर निगम की भूमि पर अवैध कब्जा पाया गया। निगम अधिकारी माया शुक्ला ने बताया कि वन विकास निगम की भूमि पर अतिक्रमण मिला है जहां मौके पर ईंटभट्टा और अवैध लकड़ी पाई गई जिसे ज़ब्त कर लिया गया है और वहां पर बने अवैध कब्जे को तुड़वा दिया गया है। वहां पर उपस्थित विजय यादव और अनिल यादव के बयान दर्ज कर पंचनामा तैयार कर लिया है और जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

7 दिन में प्रशासन द्वारा कार्यवाही के आश्वासन के बाद किया संयम जैन ने धरना प्रदर्शन खत्म     |     दीवानगंज PHC में डॉक्टर का इंतजार, जन्म प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीणों के 10 चक्कर     |     जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |     संयम धर्म से ही जीवन बनता है स्वर्णमय : मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज     |     सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 70 किलो कॉपर तार और 19 हजार रुपये बरामद     |     केमफेस्ट -2026 का शुभारंभ      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811