Let’s travel together.

TODAY::राशिफल शुक्रवार 06 मई 2022

0 139

मेष- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। वाणी में सौम्यता रहेगी। माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। अनावश्‍यक खर्च बढ़ने के आसार हैं।

वृषभ- मानसिक शान्ति रहेगी। बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। माता के सहयोग से धन प्राप्‍त‍ि के योग बन रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।

मिथुन- मन अशान्त रहेगा। संयत रहें।  धैर्यशीलता में कमी रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। परिश्रम अधिक रहेगा। किसी अज्ञात भय से परेशान भी हो सकते हैं। माता-पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। भाइयों के सहयोग से कारोबार में बढ़ोतरी होगी। तनाव से बचें।

कर्क- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मन अशान्त रहेगा।  परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। सुस्‍वादु खानपान में रुच‍ि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। खर्च अधिक रहेंगे। भाई-बहनों का सहयोग म‍िलेगा। शुभ समाचार म‍िलेंगे।

सिंह- मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। व्यर्थ के झगड़े और विवादों से बचने के प्रयास करें।  किसी सम्पत्ति के लिए निवेश कर सकते हैं। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि भी होगी। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।

कन्या- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की स्थिति रहेगी। बातचीत में सन्तुलित रहें।  कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। धार्म‍िक यात्रा के योग बन रहे हैं।

तुला- नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।  आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। आत्मसंयत रहें। श‍िक्षा के क्षेत्र में सफलता के योग हैं। आय में वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। माता का सहयोग म‍िलेगा। धन लाभ के योग हैं।

वृश्चिक- मन अशान्त रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें।  किसी पुराने मित्र से सम्पर्क बन सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। मान-सम्मान भी बढ़ेगा।
धनु- संयत रहें। आलस्य की अधिकता रहेगी।  नौकरी में अफसरों से वाद-विवाद से बचें। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। मानसिक शान्ति रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। पुराने मित्र से पुनःसम्पर्क हो सकता है। खर्च की अधिकता से परेशान रहेंगे।

मकर- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है।  मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। बौद्धिक कार्यों से आय बढ़ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। परिवार की समस्या परेशान कर सकती है। आय में वृद्धि होगी। तनाव से दूर रहें।

कुंभ- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। सन्तान सुख में वृद्धि हो सकती है।  किसी मित्र का आगमन हो सकता है। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्‍य का ध्‍यान रखें।

मीन- पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मन अशान्त रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। रुके हुए धन की प्राप्‍त‍ि के योग हैं। तनाव से बचें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित     |     बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू अभियान जारी, राहत शिविरों में भोजन एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित     |     काठाडीह में 12 घंटे से लगातार रेस्क्यू अभियान, तहसीलदार ने स्वयं ट्रैक्टर से पहुंचकर परिवार को सुरक्षित निकाला     |     आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     डॉ. ए सी अग्रवाल ने किया श्रम सैनिकों का सम्मान     |     बम्होरी में युवा कांग्रेस ने मनाई डॉ. मनमोहन सिंह  की जयंती     |     क्षमा से निर्मल होते हैं अंतरंग के परिणाम : मुनि श्री अभय सागर     |     बंदरों के आतंक से तीन गांवों में दहशत, छतों पर जाना हुआ मुश्किल     |     आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हुआ  महिलाओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     सहकारी बैंक 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे, हड़ताल से रहेंगे बाहर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811