Let’s travel together.

कांग्रेस अल्पसंख्यक कमेटी का रविवार को दोपहर जिला कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

0 368

देश में तेजी से बढ़ती कमर तोड़ महंगाई, बेरोजगारी ,भ्र्ष्टाचार सबकुछ भाजपा की देन है-शेख अलीम

शिवलाल यादव

रायसेन।भारतदेश में तेजी से बढ़ती कमरतोड़ महंगाई, बेरोजगारी की समस्या , अलगाववाद भ्र्ष्टाचार आदि भाजपा सरकारों की देन है।देश के पीएम नरेन्द्र मोदी ने आमजनता से महंगाई को आसमान से तारों की तरह तोड़कर जमीं पर लाएंगे।भ्र्ष्टाचार को जड़ से मिटाएंगे, हर साल 2 करोड़ शिक्षित बेरोजगार युवाओं को नौकरी देंगे ,विदेश की बैंकों में जमा काला धन वापस लाएंगे।जिससे भारत देश फिर से सोने की चिड़िया बनाएंगे।इस तरह के वायदे लोगों से करके सत्ता में आए।लेकिन पीएम मोदी जनता किसानों से किए वायदों को भूल गए हैं।जबकि हमारी कांग्रेस पार्टी की रीति नीति सबको साथ लेकर चलने की विचारधारा है ।यह बात रविवार की शाम अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष शेख अलीम ने कही।शेख अलीम रविवार को दोपहर अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि की हैसियत से शामिल हुए।जबकि विशेष अतिथि के रूप में कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष मुमताज खान, शाहिद अंसारी, अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला संग्ठन प्रभारी सरदार बलवीर सिंह, वाहिद चौधरी, सरदार महेंद्र सिंह वोहरा, रसीदा खानम प्रदेश महामंत्री, शरीफ खान,, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास शर्मा,नगर कांग्रेसाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हर्ष वर्धन सिंह सोलंकी,मिर्जा मसर्रत बेग, इकबाल अहमद खान मतीन खान उमरिया, अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष असलम खान आदि उपस्थित हुए।कार्यक्रम का संचालन जावेद कदीर ने किया जबकि आभार व्यक्त रऊफ खान ने किया।


मुमताज खान ने कहा कि जनता ने विस चुनाव में जनादेश कांग्रेस को दिया था लेकिन कुछ जयचंद बिकाऊ राम बनकर भाजपा में स्वार्थ की खातिर शामिल हो गए।जिससे कमलनाथ सरकार का खेल बिगड़ गया था।आगामी मिशन2023 के विधानसभा चुनाव में जनता एक बार फिर बिकाऊ रामों को सबक सिखाएगी।भाजपा देश में अलगाववाद पैदा करने पांच राज्यों के विस् चुनाव में नफरत की राजनीति पर उतर आई है।सरदार रणवीर सिंह ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी की एकता अखंडता की विचारधारा सर्वधर्म समभाव की रीति नीति और सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाएं।रसीदा खानम बोलीं कि भाजपा अपनी ओछी सिसायत पर उतर चुकी है।विकास कार्यों भ्र्ष्टाचार और बेरोजगारी की समस्या को ताक पर रखकर लोगों में नफरत फैलाकर देश का विभाजन करना चाहती है।लेकिन उसके मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे।उन्होंने ने महिलाओं की वकालत करते हुए कहा कि अल्पसंख्यक कांग्रेस पार्टी में महिलाओं को भी जगह मिलना चाहिए।सम्मेलन में मिर्जा मसर्रत बेग इकबाल खान असलम खान मनोज अग्रवाल सगीर खान बिट्टू सरदार, महेंद्र सिंह बोहरा,शाहिद अंसारी हकीम उद्दीन मंसूरी राजू माहेश्वरी,विकास शर्मा, मतीन खान, मुबीन खान, रूपेश तन्तवार आरिफ पटेल कनोरा ने भी संबोधित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का त्रिदिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग उज्जैन में आज से     |     2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया     |     पुलिस थाने में रोमांस का सीसीटीवी वीडियो वायरल,पुलिस महकमे में हड़कंप मचा,     |     बिना अनुमति नलकूप खनन पर प्रशासन सख्त वाहन सहित मशीनें जप्त     |     पुराना माध्यमिक साला भवन जर्जर अवस्था में हादसों को दे रहा है न्योता     |     अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल     |     मादा गाँव में बाघ का हमला, पाड़िया का शिकार, ग्रामीणों में दहशत; तीन दर्जन से अधिक पशुओं पर हमले का दावा     |     98.72 करोड़ की हलाली समूह जलप्रदाय योजना अंतिम चरण में, जल्द 61 गांवों के घरों में पहुंचेगा डैम का शुद्ध पानी     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811