Let’s travel together.

NEET विवाद: बिहार और गुजरात में गिरफ्तार आरोपियों से CBI करेगी पूछताछ, इस रिपोर्ट का है इंतजार

0 108

नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में छात्रों का प्रदर्शन जारी है. इस मामले को लेकर जमकर बवाल काटा जा रहा है. छात्रों के साथ ही कई संगठन और राजनीतिक दल भी परीक्षा में हुई धांधली के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं. केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को इसकी जांच का जिम्मा सौंप दिया गया है. जिसके लिए सीबीआई टीम सोमवार 24 जून को बिहार पहुंची.

इस बीच पुलिस सूत्रों से मिली अहम जानकारी के मुताबिक सीबीआई बिहार पुलिस और गुजरात पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करेगी. बताया जा रहा है कि एक-एक कर सभी आरोपियों को रिमांड पर लेगी और उनसे पेपर लीक को लेकर पूछताछ करेगी. वहीं एचआरडी मंत्रालय ने सीबीआई से कहा है की अगर लोक सेवकों की किसी भी तरह की भूमिका नजर आती है तो उसकी पूरी तरह से जांच करे.

फोरेंसिक रिपोर्ट के इंतजार में CBI

फिलहाल सीबीआई आरोपियों के पास से जब्त किए गए मोबाइल फोन और परीक्षा/प्रश्न पत्रों की फोरेंसिक रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है. रिपोर्ट आने के बाद सीबीआई उसका अध्ययन करेगी. सीबीआई को संदेह है कि नीट लीक अधिक स्थानीयकृत हो सकता है क्योंकि पेपर करीबी समूह के बीच वितरित किया गया था.

अब तक 25 लोग हो चुके गिरफ्तार

नीट पेपर लीक मामले में अब तक 25 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. इसमें बिहार और झारखंड से 18, महाराष्ट्र से 2 और गुजरात से 5 गिरफ्तारियां हुई हैं. इसके तार कई दूसरे राज्यों से भी जुड़ते नजर आ रहे हैं. सीबीआई ने शिक्षा मंत्रालय की शिकायत पर नीट एग्जाम पेपर लीक मामले को लेकर IPC की धारा 420, 406 और 120B के तहत FIR दर्ज की है.

बिहार, गुजरात में CBI की टीम

बिहार के साथ ही सीबीआई की दूसरी टीम ने गुजरात के गोधरा में मामले की जांच करने पहुंची है. सोमवार को टीम पटना के शास्त्रीनगर थाने पहुंची. इसके बाद पुलि के साथ आर्थिक अपराध इकाई यानी EOU के ऑफिस पहुंची जहां उसने EOU से मामले की सारी जानकारी ली. परीक्षा के पेपर तैयार करने, उसकी छपाई और अलग अलग जगहों पर भेजने के साथ ही परीक्षा केंद्र और डिस्ट्रीब्यूशन की प्रक्रिया के बीच हुई धांधली का पता लगाना सीबीआई का मुख्य उद्देश्य है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन तहसील परिसर में आतिशबाजी दुकानों की नीलामी, तहसीलदार की मौजूदगी में 64 पटाखा दुकानें नीलाम     |     बालमपुर घाटी में फिर हादसा: गेहूं से भरा ट्रक 10 फीट गहरी खाई में पलटा, चालक घायल     |     मिलिट्री कैंप बालमपुर के सामने दुकान के बाहर दो दिन से लावारिस खड़ी स्कूटी, पुलिस को दी सूचना     |     भारतीय ज्ञान परंपरा की थीम पर तीन दिवसीय युवा उत्सव का समापन, विद्यार्थियों ने बिखेरी प्रतिभा     |     धरसींवा और सिलयारी में असामाजिक तत्वों पर शिकंजा, जुआ-सट्टा, अवैध शराब और हुड़दंग पर रहेगी पैनी नजर     |     दीपावली से पहले बेगमगंज में खाद्य विभाग की छापेमारी, मिठाई दुकानों से लिए नमूने     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया 150 बिस्तरीय अस्पताल निर्माण का निरीक्षण     |     जिला अधिवक्ता संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने दिलाई शपथ     |     त्योहारी सीजन को लेकर बाजार में पुलिस और नगर पालिका की टीम सक्रिय     |     भगवान महावीर स्वामी के मोक्ष कल्याणक पर जैन मंदिरों में 9 नवंबर को सुबह चढ़ेंगे निर्वाण लाडू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811