Let’s travel together.

टोक्यो में सिर्फ प्राची थी, पेरिस में रजनी, पूजा और यश भी पदक जीतने के लिए पानी में उतरेंगे

0 60

भोपाल। पहली बार पेरिस पैरालिंपिक में इस बार देश के चार खिलाड़ियों ने पात्रता हासिल की है। पिछली बार टोक्यो पैरालिंपिक में सिर्फ प्राची यादव ने देश का प्रतिनिधित्व किया था। इस बार उनके साथ रजनी झा, पूजा ओझा और यश कुमार भी दावेदारी पेश करेंगे। खास बात यह है कि भारतीय दल में शामिल तीनों महिला खिलाड़ी मध्य प्रदेश की हैं और यश कुमार उत्तर प्रदेश से हैं। ये सभी खिलाड़ी पिछले पांच-छह वर्षों से राजधानी के छोटे तालाब में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। अभी भी राष्ट्रीय कैंप भोपाल में आयोजित किया जा रहा है।

वैसे तो भोपाल का छोटा तालाब इन सभी खिलाड़ियों के लिए घर जैसा ही है। यहीं पर इन्होंने पैरा कैनो का प्रारंभिक प्रशिक्षण प्राप्त किया है। अब राष्ट्रीय कैंप मुख्य कोच मयंक ठाकुर के मार्गदर्शन में आयोजित हो रहा है। उन्होंने बताया कि मौसम कैसा भी हो, प्रशिक्षण जारी रहेगा। कड़ाके की ठंड हो या झुलसा देने वाली गर्मी या लगातार हो रही वर्षा, इससे प्रशिक्षण पर अधिक प्रभाव नहीं पड़ता है। दोनों समय छोटे तालाब में अभ्यास के बाद जिम में एक्सरसाइज कराई जाती है, जिससे फिटनेस बनी रहे। सभी स्पर्धा 200 मीटर के होती है, इसलिए फिटनेस बहुत जरूरी है।

मई में विश्व चैंपियनशिप हंगरी में आयोजित हुई थी। इसमें पूजा ओझा ने केएल-1 में आठवां स्थान, यश कुमार ने केएल-1 में दसवां स्थान तथा रजनी झा ने केएल- 2 में नौवां स्थान प्राप्त किया था। प्राची ने इससे पहले ही क्वालीफाई कर लिया था।

पैरा कैनो को रियो पैरालिंपिक 2016 से शामिल किया गया है। टोक्यो में इस खेल को खासा पसंद किया गया था। अब पेरिस में भी 26 अगस्त से छह सितंबर तक यह आयोजन होना है। मुख्‍य कोच मयंक ठाकुर ने बताया क‍ि अभी पैरा कैनो के लिए कार्यक्रम तय हो रहा है। इसके छह से आठ सितंबर तक होने की संभावना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सरकुला परियोजना में देरी पर पूर्व विधायक भारती ने मंत्री सिलावट को सौंपा ज्ञापन       |     साइबर ठगी का पर्दाफाश,दो आरोपी गिरफ्तार     |     ई-टोकन खाद वितरण प्रणाली बंद करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर किसानों ने सौंपा ज्ञापन     |     पुरानी रंजिश में तलवार से प्राणघातक हमला, तीन घायल; एक सागर रेफर     |     गीदगढ़ में विद्युत शिविर: 46 आवेदनों का मौके पर निराकरण, 12 नए बिजली कनेक्शन जारी     |     अपर मुख्य सचिव ने जिले के ग्राम तिजालपुर में नेपियर ग्रास खेती का किया निरीक्षण     |     मानसून की बेरुखी से संकट में धान की खेती, 50 गांवों के किसान परेशान     |     सरकारी जमीन पर कब्जे का खामियाजा,15–20 परिवार 10 दिनों से पानी में चलने को मजबूर     |     बालमपुर घाटी की सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त, टूटी रेलिंग बनी बड़े हादसे का इंतजार     |     सीमा चौहान बनी बीजेपी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811