Let’s travel together.

पति की मौत से आहत पत्नी ने भी किया मौत का वरण,भदभदा डेम में की खुदकुशी

0 177

मप्र के भोपाल में पति की मौत से पत्नी इतनी अधिक आहत हुई कि उसने पति की मौत के एक घण्टे बाद ही मौत का वरण कर लिया।,भदभदा डेम में कूदकर खुदकुशी कर ली।

ब्रेन हेमरेज से पति की मौत के बाद पत्नी बोली कि इस दुनिया में मेरा कोई नहीं रहा। खुदकुशी करने भदभदा जा रही हूं और कूदकर जान दे दी। पति-पत्नी दोनों की अर्थी एक साथ उठी। कमला नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चूना भट्टी जानकी नगर में रहने वाले 47 वर्षीय डॉक्टर पराग और जबलपुर की 47 वर्षीय प्रीति की शादी चार साल पहले हुई थी। दंत चिकित्सक पाठक भाभा मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर थे। वहीं, प्रीति करोंद के नरुला कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर थी। दोनों की संतान नहीं थी। 28 अप्रैल को डॉक्टर पराग की अचानक तबीयत खराब हो गई। उनको प्रोफेसर पत्नी 44 वर्षीय प्रीति नेशनल हॉस्पिटल लेकर पहुंची। डॉक्टरों ने बताया कि डॉ. पराग को ब्रेन हेमरेज है। जिसकी वजह से स्थिति क्रिटिकल है। अगले दिन डॉ. पराग को सर्जरी की गई। 2 मई की रात 2 बजे पराग का इलाज कर रहे डॉक्टर ने पत्नी को बताया कि उनके पति की मौत हो चुकी है। यह सुनकर बदहवास प्रीति के बड़े भाईयों और परिजनों को फोन किया। जो अस्पताल के लिए निकले।
इस बीच प्रीति ने डॉक्टर से कहा कि अब जीन का मकसद नहीं है। खुदकुशी करने भदभदा ब्रिज जा रही हूं और कार लेकर निकल गई। डॉक्टर ने प्रीति के भाईयों को तुरंत सूचना दी। लेकिन जब तक वह भदभदा पहुंचे, प्रीति ने तालाब में छलांग लगा ली थी। सूचना के बाद गोताखोरो और पुलिस ने शव को बाहर निकाला।
डॉ. पराग पाठक के पिता हरिशंकर पाठक राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे। उनका निधन हो चुका है। मां शोभा पाठक डॉक्टर है। वह डॉ. पराग और बहू प्रीति के साथ ही रहती थी। वह मंगलवार को भी अस्पताल में ही थी। बेटे की मौत के बाद बिलखती रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बनखेड़ी पहुंचकर स्वर्गीय श्रीमती गोहल को अर्पित की श्रद्धांजलि     |     गुंदरई स्कूल की दीवारों और पिलर में दरारें, बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल     |     केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने ब्रिक्स बाजार में की शिरकत     |     राज्यसभा सदस्य महेश केवट एवं राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य बारेलाल अहिरवार का भाजपा जिला कार्यालय में हुआ  स्वागत      |     नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन, 66 प्रकरणों का हुआ निराकरण, 2.65 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का हुआ निपटारा     |     बेगमगंज की बर्बाद सड़क के खिलाफ अधिवक्ता संघ ने दिया ज्ञापन ,जनहित में कलेक्टर से 15 दिन में मरम्मत की मांग     |     नेशनल लोक अदालत में निपटे अनेक प्रकरण     |     कीटनाशक पीने से 62 वर्षीय महिला की मौत, घर में मचा हड़कंप     |     सुल्तानगंज के गोरखी में शराबबंदी को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम      |     बेगमगंज में बर्बाद फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811