Let’s travel together.

सामाजिक न्याय पखवाड़ा के मोर्चा की कैरियर काउंसलिंग हुई संपन्न

0 142

सफलता का कोई शॉर्टकट नही होता: टी आई मालवीय

गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट

सामाजिक न्याय पखवाड़ा के अंर्तगत भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र जैन धर्म कांटा के सामने ए बी रोड गुना में कैरियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। जिसमे युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों के काउंसलर द्वारा कैरियर मार्गदर्शन प्रदान किया। जिसमे मुख्य अतिथि गुना टी आई मदन मोहन मालवीय, मुख्य वक्ता मनु श्रीवास्तव केरियर पॉवर, विशेष अतिथि भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह धाकड़ मुख्य रूप से उपस्थित रहें। कार्यक्रम का शुभारंभ भरता माता के चित्र एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर आरंभ किया गया। कैरियर काउंसलिंग में युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए गुना टी आई श्री मालवीय ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नही होता। सफलता आसानी से प्राप्त नहीं होती इसलिए मेहनत कीजिए और किसी भी काम को छोटा मत समझिए। युवा हर क्षेत्र में आगे बड़ रहे हे। आज देश में युवाओं का बोल बाला हे इसलिए हम लक्ष्य को साधते हुए आगे बड़े। कैरियर पॉवर के संचालक श्री श्रीवास्तव ने कहा कि युवाओं को अपने व्यक्तित्व का विश्लेषण करके अपनी रुचि से सम्बंधित रोजगार का चयन करना चाहिए। निर्धारित समय मैं लक्ष्य प्राप्त करने की कोशिश करना चाहिए देखने सुनने और समझने की शक्ति का प्रयोग खुद के व्यक्तित्व विकास के लिए करना चाहिए।

मिडिया प्रभारी विकास जैन ने कार्यक्रम को संबोधित कर केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की शिवराज सरकार की युवा नीति और युवाओं को आगे बड़ाने बाली नीतियों की चर्चा कर जानकारी दी। श्री जैन ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश परम वैभव की ओर जा रहा हे। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की दूरगामी सोच ही रही की उन्होंने देश के युवाओं के लिए स्वरोजगार करने यह प्रधानमंत्री कौशल केंद्र चलाकर उनको रोजगार के लिए प्रेरित कर रहे। हे। और जिसका परिणाम यह हे आज युवाओं ने भारत का मान विश्व स्तर पर बढ़ाया। युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री धाकड़ ने कैरियर काउंसलिंग की विस्तृत जानकारी दी।
इस मौके पर मोर्चा जिला महामंत्री रवि गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष परेश भार्गव, जिला सोशल मीडिया प्रभारी संगम सोनी, नगर अध्यक्ष विनोद लोधा, कैंट मंडल महामंत्री चंचल सोनी मोर्चा कार्यकर्ता मोजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |     संयम धर्म से ही जीवन बनता है स्वर्णमय : मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज     |     सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 70 किलो कॉपर तार और 19 हजार रुपये बरामद     |     केमफेस्ट -2026 का शुभारंभ      |     रायसेन में आज से 806वां उर्स मुबारक, पीर फतेह उल्लाह शाह की दरगाह पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब     |     मंडीदीप में महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा, डायल-112 की छत पर चढ़ी     |     पर्युषण महापर्व के पांचवें दिन मनाया गया उत्तम सत्य धर्म     |     सड़क निर्माण के नाम पर दूसरी सड़कों पर फैल रही गिट्टी, वाहन चालक परेशान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811