Let’s travel together.

कुल्लू-मनाली में झमाझम बारिश, हीट वेब के बाद अब नए अलर्ट ने बढ़ाई हिमाचल के लोगों की टेंशन

0 96

पहाड़ी राज्यों में चिलचिलाती धूप और गर्मी से लोगों को राहत मिल गई है. जहां यूपी, बिहार जैसे राज्यों में लोगों को हीटवेव के कारण आए दिन मौत की खबरें सामने आ रही हैं, वहीं पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में हुई बारिश ने लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है. मौसम विभाग के मुताबिक, 32-35 डिग्री सेल्सियस तक बढ़े तापमान के कारण पर्यटकों को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था, ऐसे में इस समय वहां मौजूद पर्यटक इस सुहावने मौसम का लुत्फ उठा सकते हैं.

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 24 घंटों में राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. ऐसे में लोगों को काफी सावधानी बरतने की जरूरत है. मौसम विभाग के मुताबिक, धूल भरी आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना जताई गई है. ऐसे में लोगों की थोड़ी टेंशन जरूर बढ़ गई है. राज्य में हुई ये बारिश अभी फिलहाल प्री मानसून की दस्तक है.

यहां पूरे हफ्ते सुहावना मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, शिमला में 19 से 21 जून तक भारी बारिश की संभावना है. यहां न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं कुल्लू, मनाली और धर्मशाला में 19 से लेकर 26 जून तक मौसम बादल, बारिश और हवाओं के कारण मौसम सुहावना बन रह सकता है. यहां शुरुआत के दो दिनों में बिजली के साथ बारिश की संभावना है. बाकी के दिनों में हल्की बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रह सकते हैं.

कसौली में लोगों को 19 और 20 जून को बारिश के बाद 24 जून तक चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग के मुताबकि, 21 जून को मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है, जबकि उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के होने के आसार है. राज्य में जून के आखिरी हफ्ते में मानसून अपनी दस्तक दे सकता है. सुहावने मौसम से पहाड़ों पर जाने वाले सैलानी अपनी छुट्टियों का भरपूर आनंद ले पाएंगे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राजगढ़ पुलिस का मानवीय चेहरा:08 माह की मासूम को मिली मां की ममता     |     आत्मा की आवाज, मूल्यबोध और धर्ममय जीवन ही सफलता का आधार” : मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज     |     रेंज हनुमान मंदिर, मंगलवार-शनिवार उमड़ती है हजारों श्रद्धालुओं की भीड़     |     बारिश न होने से बढ़ी किसानों की चिंता, धान की रोपाई ठप     |     प्रधानमंत्री योजना की सड़क खोदकर छोड़ दी, एक सप्ताह बाद भी नहीं हुई मरम्मत; दीवानगंज फैक्ट्री चौराहे पर हादसे का खतरा बढ़ा     |     सत्ती टोला को मिली पक्की सड़क की सौगात, 6.77 लाख की सीसी रोड का लोकार्पण, बरसों की परेशानी हुई दूर     |     सात दिन बाद नदी में दफन मिला विजय जैन का शव, हत्या की आशंका से सनसनी     |     एडवोकेट गिरजेश कुशवाहा बने लोक अभियोजक     |     कई परिवारों को मिली बड़ी सौगात: 152 आवासहीनों को पट्टे, 286 हितग्राहियों को पीएम आवास की स्वीकृति     |     डॉ. प्रभुराम चौधरी के प्रयासों से साँची विधानसभा को मिली 5 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811