Let’s travel together.

32 गांवों के किसानों ने घेरी कलेक्ट्रेट, कलेक्टर नहीं आए तो किया चक्काजाम

0 536

-सोन चिरैया अभयारण्य क्षेत्र के 32 गांवों के किसान हैं जमीन के क्रय-विक्रय पर रोक को लेकर परेशान

– सुनवाई न होने से परेशान किसानों का प्रदर्शन

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को सोन चिरैया अभयारण्य क्षेत्र में आने वाले 32 गांव के लोगों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया। इन 32 गांवों के किसान व ग्रामीण रैली निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन देने के लिए पहुंचे। इस दौरान कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के ज्ञापन न लेने आने पर किसानों ने नाराजगी जताई और ज्ञापन लेने के पहुंचे अपर कलेक्टर उमेश शुक्ला को वापस लौटा दिया। बाद में नाराज किसानों ने शहर के माधव चौक चौराहे पर चक्काजाम करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान एसपी राजेश सिंह चंदेल और एडीएम उमेश शुक्ला मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाया और उनका ज्ञापन लेकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।


भारतीय किसान यूनियन सहित अन्य किसान संगठनों ने यह प्रदर्शन किया था। करैरा क्षेत्र के 32 गांवों के किसान व ग्रामीण इस प्रदर्शन में शामिल रहे। इन किसानों का कहना था कि करैरा क्षेत्र के 32 गांवों में सरकार ने सोन चिरैया अभयारण्य घोषित कर रखा है।

किसानों का कहना है कि इस क्षेत्र में सोन चिरैया नहीं है जब अभयारण्य में सोनचिरैया है ही नहीं तो उक्त गांवों को सोन चिरैया से मुक्त क्यों नहीं किया जा रहा? किसानों ने बताया कि इस क्षेत्र के उक्त 32 गंवों में वर्ष 1995 से जमीनों के क्रय-विक्रय पर रोक लगा रखी है। ऐसे में वहां न तो किसी किसान की जमीन खरीदी जा रही है और न ही विक्रय हो रही है। अभयारण्य क्षेत्र होने के कारण इन गांवों में कोई विकास कार्य भी नहीं हो पा रहे हैं। पूर्व में भी ज्ञापन दिया गया लेकिन सुनवाई नहीं हुई और अब वह इन 32 गांवों के पंचायत ठहराव के साथ आए तो कलेक्टर नहीं मिले।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811