Let’s travel together.

वार्डो का भ्रमण कर विधायक प्रतिनिधि ने जानी नागरिको की समस्याएं दिए निराकरण के निर्देश

0 181

रिपोर्ट देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

सिलवानी के बाशिंदों की मूलभूत समस्याओं का निराकरण कर उन्हे स्वच्छ व सौंदर्य युक्त वातावरण उपलब्ध कराए जाने को लेकर नगर परिषद के द्वारा नगर के वार्डो में डोर टू डोर जाकर नागरिको से संवाद स्थापित कर समस्याओ से रुबरु हुआ जा रहा है।

रविवार को नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि व नप में विधायक प्रतिनिधि विभोर नायक के द्वारा नगर के वार्ड क्रमांक एक से 6 तक का भ्रमण किया गया। इस दौरान वार्डवासियो के द्वारा समस्याओं की झड़ी लगाते हुए सड़क, नाली, स्ट्रीट लाईट, सफाई आदि समस्याओ से अवगत कराया तथा निराकरण किए जाने की मांग की । वार्ड की समसयाओं से रुबरु होते हुए श्री नायक ने कर्मचारियों को तात्कालिक रुप से सभी समस्याओं के निराकरण किए जाने के निर्देश दिए । इस मौके पर मोनू मताम्वर,  पार्षद लखन मेहरा, प्रदीप कुशवाहा, आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरहरकला, पुष्पराजगढ़ (अनूपपुर) के स्वयंभू श्री सिद्ध बटुकगणेश जी     |     उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ दीं     |     खड़े हनुमान मंदिर की स्कैनिंग को लेकर संशय, IIT इंदौर ने कहा- हमारी कोई टीम नहीं पहुंची     |     हरतालिका तीज एवं गणेश चतुर्थी पर गूंजेगा गणपति बप्पा का जयघोष     |     कोयतोड़ गोंडवाना महासभा की जिला कमेटी रायसेन का धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी     |     गणेश चतुर्थी पर आस्था का सैलाब, हाट बाजारो में भक्तों की भारी भीड़     |     राजस्थान से मध्य प्रदेश तक ऊंटों का सदियों पुराना सफर, हाईवे-18 पर दिखा राइका समुदाय का कारवां; जाम के बीच लोगों ने बनाए वीडियो     |     चार दिन की उमस भरी गर्मी के बाद झमाझम बारिश, हाट बाजार में सब्जी की दुकानों में भरा पानी     |     वाहन सहित चोरी का कबाड़ जप्त आरोपी गिरफ्तार,विधानसभा पुलिस की कार्यवाही     |     शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811