Let’s travel together.

भाजपा की समीक्षा बैठक संपन्न, ऐतिहासिक जीत पर चर्चा और आगामी कार्यक्रमों की योजना

0 133

 

-बैठक में राज्यमंत्री, पूर्व कैबिनेट मंत्री, विधायक और भाजपा जिला अध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं को दी बधाई

रायसेन। भारतीय जनता पार्टी जिला रायसेन की जिलास्तरीय समीक्षा बैठक बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय रायसेन में आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री रामपाल सिंह, सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, राज्यमंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, और भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा सहित कई अन्य प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


बैठक का मुख्य उद्देश्य हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव की समीक्षा करना और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना था। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा ने बैठक की शुरुआत करते हुए विदिशा रायसेन संसदीय क्षेत्र से श्री शिवराज सिंह चौहान की ऐतिहासिक जीत के लिए सभी मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी, और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने जनता को डराने की कोशिश की थी, लेकिन मध्य प्रदेश में भाजपा ने 29 में से 29 सीटें जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। विशेष रूप से, रायसेन जिले में श्री शिवराज सिंह चौहान ने 8 लाख 21 हजार वोटों से जीत दर्ज की, जो कि एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।


संगठन प्रभारी श्री सुधीर अग्रवाल ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 23 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती, 23 जून से 6 जुलाई तक वृक्षारोपण कार्यक्रम, 25 जून को आपातकाल काला दिवस, और 30 जून को ‘मन की बात’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
राज्यमंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बैठक में कहा कि रायसेन जिले में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पार्टी की संगठित और समर्पित कार्यशैली का परिणाम है।

विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की और कहा कि मध्य प्रदेश में 29 की 29 सीटें जीतकर प्रदेश ने नया इतिहास रचा है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री रामपाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा जीत के बाद भी अपनी समीक्षा कर रही है, जबकि कांग्रेस अपनी हार की समीक्षा भी नहीं कर पा रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का श्री शिवराज सिंह चौहान की ऐतिहासिक जीत में योगदान देने के लिए आभार व्यक्त किया।


बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष श्री राकेश तोमर ने किया और आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री श्री राजेश पंथी ने किया। इस दौरान कई अन्य जिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे, जिन में रविंद्र विजयवर्गीय, नेपाल सिंह, राजेश पंथी, सुरेश ताम्रकार, राजेंद्र सिंह ठाकुर, केशव रघुवंशी, राजकुमार अरेले, सीमा चौहान,

बृजेश चतुर्वेदी, संजय चौहान, धीरेंद्र कुशवाहा, हरि साहू, जीतू ठाकुर, पूजा मिश्रा, विष्णु रावत, मोहन चक्रवर्ती, ओमप्रकाश मीणा, गायत्री नगरिया, सूरज दोहरे, जितेंद्र तोमर, और सिद्दीकी सिद्दीकी सहित मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, और विधानसभा प्रभारी शामिल थे।

न्यूज़ सोर्स- हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |     शिक्षा विभाग के मौन समर्थन से निजी स्कूल खुलेआम बेंच रहे ड्रेस किताब कॉपियां     |     बारिश से पहले खतरे की घंटी,  गली में मौत बनकर खड़ा जर्जर कच्चा मकान     |     6 साल में भी नहीं बना रेलवे स्टेशन का फुट ओवरब्रिज, रोज जान जोखिम में डालकर पटरी पार कर रहे ग्रामीण, विद्यार्थी      |     शिवपुरी में फर्जी BPL कार्ड से दो आवास हड़पने का आरोप, कलेक्टर से शिकायत       |     मिनीगोल्फ नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन 25 से 30 जून तक नवा रायपुर में     |     इंदौर की ग्राम पंचायत काली बिल्लोद में कचरे से बन रहा फर्नीचर, केंद्रीय संयुक्त सचिव ने किया निरीक्षण     |     7 साल के जक्ष ने रचा इतिहास, बने शिवपुरी के सबसे कम उम्र राज्य स्तरीय बैडमिंटन खिलाड़ी     |     राज्य सरकार की गांवों को आत्मनिर्भर एवं स्वच्छ बनाने वाली कल्याणकारी योजनाओं पर दाग लगाते ग्राम पंचायत चोटियां बालोद के सरपंच सचिव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811