Let’s travel together.

माह-ए-रमज़ान का वक्त पूरा, ईद के चांद का हुआ दीदार,मंगलवार को मनाई जाएगी ईद-उल-फितर

0 328

शानू मंसूरी गैरतगंज रायसेन

सोमवार शाम रोजा अफ्तार के बाद चांद दिखने के साथ ही मंगलवार को ईद-उल-फितर का त्यौहार मनाए जाने का औपचारिक एलान कर दिया गया है। दिल्ली, भोपाल, लखनऊ, हैदराबाद, गैरतगंज समेत सभी जगह चांद का दीदार होते ही दिल्ली में सूरा कमेटी ने मंगलवार को ईद मनाए जाने का औपचारिक ऐलान किया है। रविवार को चांद न दिखने के बाद ईद का त्यौहार मंगलवार को मनाया जाना लगभग तय था, राजधानी भोपाल में भी रूहते हिलाल कमेटी ने मंगलवार को ईद-उल-फितर मनाए जाने का औपचारिक एलान किया है।


मुस्लिम समुदाय के लोगों के घरों में ईद के त्यौहार को लेकर जमकर तैयारीयां की जा रही थीं वहीं शहर के बाजार में भी त्यौहार के मद्देनजर लगातार चहल पहल बनी हुई थी जो अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है। ईद के मौक़े पर होने वाली खुसूसी विशेष नमाज़े गैरतगंज तहसील के नगरीय एंव ग्रामीण इलाक़ो मे तय समय पर होंगी। ग़ैरतगंज, गढ़ी, देहगांव की ईदगाहों व अन्य मस्जिदो मे निम्न समय पर नमाज़ अदा कराई जाएगी।

1- गैरतगंज ईदगाह मे सुबह 7:30 बजे मौलाना जमाल उद्दीन साहब ईद की नमाज़ व खुतबा अदा कराएगे।
2-जामा मस्जिद गैरतगंज में 8:30 बजे मौलाना मुफ्ती मश्कूर साहब नदवी नमाज़ व ख़ुतबा अदा कराएगे।
3- गढ़ी ईदगाह मे 7:30 बजे मौलाना क़ारी अतीकुर्रहमान साहब ईद की नमाज़ व ख़ुतबा आदाब कराएगे।
4- गढ़ी की जामा मस्जिद मे मुफ़्ती इनामुर्रहमान साहब 8:00 बजे नमाज़े ईद-उल-फ़ितर व खुतबा अदा कराएगे।
5- देहगांव ईदगाह मे 7:00 बजे मौलाना कमरुद्दीन साहब ईद-उल-फ़ितर की नमाज़ व ख़ुतबा अदा कराएगे।
6- देहगांव जामा मस्जिद मे ईद-उल-फ़ितर की नमाज़ 7:30 बजे हाफ़िज़ हफ़ीज़ नमाज़ व खुतबा अदा कराएंगे।
ईद की नमाज के बाद सभी जगह ख़ुसूसी दुआ की जाएगी, ईद के मौके पर एक दूसरे को गले मिलकर ईद- की मुबारकबाद देने के साथ ही घरो मे सिवंय्या, शीरखुर्मा इत्यादि विशेष पकवान खाने का सिलसिला चलेगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रेंज हनुमान मंदिर, मंगलवार-शनिवार उमड़ती है हजारों श्रद्धालुओं की भीड़     |     बारिश न होने से बढ़ी किसानों की चिंता, धान की रोपाई ठप     |     प्रधानमंत्री योजना की सड़क खोदकर छोड़ दी, एक सप्ताह बाद भी नहीं हुई मरम्मत; दीवानगंज फैक्ट्री चौराहे पर हादसे का खतरा बढ़ा     |     सत्ती टोला को मिली पक्की सड़क की सौगात, 6.77 लाख की सीसी रोड का लोकार्पण, बरसों की परेशानी हुई दूर     |     सात दिन बाद नदी में दफन मिला विजय जैन का शव, हत्या की आशंका से सनसनी     |     एडवोकेट गिरजेश कुशवाहा बने लोक अभियोजक     |     कई परिवारों को मिली बड़ी सौगात: 152 आवासहीनों को पट्टे, 286 हितग्राहियों को पीएम आवास की स्वीकृति     |     डॉ. प्रभुराम चौधरी के प्रयासों से साँची विधानसभा को मिली 5 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात     |     कोतवाली पुलिस ने करीब 11 लाख रुपये के गबन एवं धोखाधड़ी के मामले का किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार     |     श्रीमती स्नेह लता अश्विन जोशी अखिल भारतीय महासभा की महासचिव बनी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811