Let’s travel together.

जमीन में आधा गड़ा शख्स… नहीं मिली अनुकंपा की नौकरी, सरकारी दफ्तर के सामने ले ली समाधि

0 85

राजस्थान के भरतपुर में एक शख्स जनसुनवाई केंद्र के बाहर मिट्टी में अपनी शरीर को गाड़ पर प्रदर्शन करने लगा. शख्स ने इस दौरान अपना मुंह छोड़कर पूरा शरीर मिट्टी के अंदर दबा लिया था. शख्स के पिता सीआरपीएफ में थे और उनकी ड्यूटी के दौरान मौत हो गई थी. जिसके बाद से युवक अनुकंपा नियुक्ति की मांग कर रहा है और लगातार अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रहा है. कई प्रयासों के बाद भी कुछ प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी है.

कुम्हेर थाना क्षेत्र के पेंगौर गांव में 23 साल का युवक राधेश्याम के पिता सीआरपीएफ में कांस्टेबल के पद पर सेवाएं दे रहे थे. उनकी ड्यूटी के दौरान मौत हो गई थी. उस समय राधेश्याम की उम्र महज 3 महीने थी. जब राधेश्याम की उम्र 18 साल हो गई तो उसने अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन दिया है. इस दौरान राधे श्याम का मेडिकल हुआ लेकिन वह मेडिकल में अनफिट हो गया. इसके बाद राधेश्याम ने राजस्थान सरकार को लेटर लिखा.

कहीं से नहीं मिल रही मदद

युवक लगातार अपनी मांग को लेकर सरकारी अधिकारियों से मिल रहा है लेकिन उसे अभी तक किसी भी स्तर पर सहायता देने का आश्वासन नहीं दिया गया है. राधेश्याम नेताओं और अधिकारियों के चक्कर काट-काट कर परेशान हो गया है. उसका कहना है कि उसने पिछली सरकार के दौरान भी आवेदन दिया था लेकिन कुछ नहीं हुआ, वहीं उसने इस बार भी आवेदन दिया है लेकिन यह सरकार भी उसकी सुनवाई नहीं कर रही.

रोष में पहुंचा जनसुनवाई में

राधेश्याम को जब कुछ भी नहीं सूझा तो उसने सीएम के जनसुनवाई कार्यालय पहुंच गया और वहां पर मिट्टी के अंदर समाधि ले ली. इस दौरान युवक ने सिर्फ अपने सिर और हाथों को बाहर रखा बाकी शरीर जमीन में धंसा लिया. राधेश्याम ने बताया कि उसकी पारिवारिक स्थिति ठीक नहीं है और उसके ऊपर घर की सारी जिम्मेदारियां हैं. वह अकेला ही लड़का है घर में इसलिए उसे इस नौकरी की सख्त जरूरत है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

​रायसेन नगरपालिका के ढोल बजाओ अभियान पर फूटा स्थानीय लोगों का      |     सेवा संकल्प अभियान में आयोजित हुआ सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम     |     उप मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ     |     दशहरा पर्व को भव्यता से मनाने को लेकर हिन्दू उत्सव समिति की बैठक संपन्न,विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा     |     जनसेवा और स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. बीडी यादव सम्मानित     |     सेवा संकल्प अभियान- ‘आँगन उत्सव’ में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मलित हुए विधायक अनुज शर्मा     |     स्व. मथुरा मोहन श्रीवास्तव की पुण्य स्मृति में शास्त्रीय गायन की स्वरांजलि     |     ई-टोकन व्यवस्था में सुधार और पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने की मांग, किसान संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     साइबर सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक     |     टेकापार खोड़ी डेम का निर्माण अधूरा, किसानों को सिंचाई सुविधा का इंतजार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811