Let’s travel together.

प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि दूसरे के खाते में जांच की मांग

99

पचपेड़ी। प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि हितग्राही की खाते में नहीं आकर दूसरे के खाते में आ गई। पीड़ित हितग्राही ने आवास सहायक की मिलीभगत से घटना को अंजाम देने की शिकायत मस्तूरी जनपद पंचायत में की है।

मस्तूरी जनपद पंचायत क्षेत्र के भटचौरा निवासी रामचंद्र यादव, शिवचरण पटेल, अघनु पटेल ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी को आवेदन देकर मामले की जांच की मांग की है। उन्होंने आवेदन में बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना वित्तीय वर्ष 2022-23 की सूची में 14 नंबर मेलूराम का नाम दर्ज है। उनके नाम से जाब कार्ड व राशन कार्ड भी है। उनके नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान निर्माण के दौरान हितग्राही के स्थान दूसरे लोगों के नाम आवास बनाया गया। साथ ही किसी अन्य व्यक्ति की फोटो के साथ जियो टेगिंग की गई है। आवास योजना की पहली किश्त 25 हजार रुपये मेलूराम के खाते में नहीं भेजकर फर्जी तरीके से मेलाराम के खाते में भेज दी गई। इस रकम का आहरण भी कर लिया गया है। इसकी जानकारी होने पर पीड़ित ने गांव के पंच और अन्य लोगों को बताया। साथ ही इसकी शिकायत मस्तूरी जनपद पंचायत में करते हुए जांच की मांग की गई है।

मस्तूरी में नए थाना प्रभारी अनंत ने कार्यभार किया ग्रहण

मस्तूरी। थाना के नवनियुक्त प्रभारी ने पूर्व थाना प्रभारी प्रकाश कांत से चार्ज लिया। उन्होंने कहा वे क्षेत्र में शांति बनाने की कोशिश करेंगे। वहीं लंबित केस को शीघ्र ही निपटाने की बात कही। उन्होंने आपराधिक घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा। उन्होंने रात के समय गश्त बढ़ाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि बीट अधिकारी समय-समय पर अपने-अपने क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे और इसके साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की बैठक बुलाकर गांव में शांति के लिए प्रयास करेंगे ।

इस संबंध में पुलिस कप्तान के सख्त आदेश है कि क्षेत्र में जुआ, सट्टा एवं नशाखोरी के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर प्रमोद अवस्थी, संजय निषाद, विश्व प्रकाश कुर्रे, राजेश निषाद, सुधीर सुमन आकाश राय, सूर्यप्रकाश सूर्यकांत, रविंद्र टंडन ,दुर्गेश चंद्राकर,अजीत राठौर,अमर यादव, मिथलेश साहू, रूपचंद राय तथा कांग्रेस नेता मुकेश बंजारे तथा अन्य लोग उपस्थित थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811