Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल मंगलवार 26 अप्रेल 2022

0 63

मेष राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

वृष राशि- माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के शुरूआत हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलना। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

मिथुन राशि- कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। सचेत रहें। परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि–नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति‍ भी होगी। संचित धन में कमी आ सकती है। सुस्वाद खानपान में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मन परेशान रहेगा। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी।

सिंह राशि- मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में अफसरों में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। मेहनत भी अधिक करनी पड़ सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर चली आ रही परेशानी से राहत म‍िलेगा। माता से धन की प्राप्‍त‍ि होगी। व्‍यर्थ के व‍िवादों से बचकर रहें। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मीठे खान-पान में रुचि बढ़ सकती है। परिवार में सुख-शान्ति‍ रहेगी। खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। आय की स्थिति में सुधार होगा। संचित धन में कमी आयेगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

तुला राशि- संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कारोबार के प्रति सचेत रहें। कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा, परन्तु धन की प्राप्ति‍ होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। धन की प्राप्ति‍ होगी। किसी पुराने मित्र से सम्पर्क हो सकता है। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। मानसिक शान्ति तो रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है।

धनु राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन अशान्त हो सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। खर्चों की अधिकता रहेगी। क्रोध के अतिरेक से बचें। आय में कमी आ सकती है।

मकर राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। कारोबार में किसी मित्र के सहयोग से परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। नौकरी में बदलाव हो सकता है। वाणी में सौम्यता रहेगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। धैर्यशीलता में कमी रहेगी।

कुंभ राशि- मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सुख-शान्ति‍ रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के स्रोत बन सकते हैं। धन की स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक समस्याएं और कठिनाइयां पैदा हो सकती हैं। यात्रा कष्टदायी हो सकती है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। माता का साथ मिलेगा। कारोबार का विस्तार हो सकता है

मीन राशि- बातचीत में संयत रहें। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। किसी पैतृक सम्पत्ति पर विवाद की स्थिति बन सकती है। सचेत रहें। सन्तान के स्वास्थ का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के साथ यात्रा-देशाटन के लिए जा सकते हैं। भाई-बहनों का साथ मिलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ग्रामीणों की शिकायत पर अधिकारियों ने तुरंत सुधरवाया खराब हैंडपंप     |     ‘बीजेपी के डर से वायनाड में कांग्रेस ने नहीं लगाए झंडे’, माकपा ने राहुल गांधी को घेरा     |     नामांकन के लिए 24 हजार रुपए की चिल्लर लेकर पहुंचा प्रत्याशी, आधे घंटे तक गिनते रहे मतदान कर्मी     |     मुजफ्फरनगर, कैराना और सहारनपुर लोकसभा क्षेत्रों में BJP उम्मीदवारों का बहिष्कार करेंगे राजपूत     |     झोपड़ी में रहने वाले किसान के बेटे ने पास किया UPSC की परीक्षा, पवन ने हासिल की 239वीं रैंक, गांव में खुशी का माहौल     |     सलमान खान के बाद अब दिग्गज नेता को मिली फोन पर धमकी, दाऊद इब्राहिम का नाम आया सामने     |     दिल्ली के LG ने जेल में बंद CM केजरीवाल को लिखा खुला पत्र, पानी की समस्या का किया जिक्र     |     चुनावी मैदान में वीरप्पन की बेटी विद्यारानी… पिता के सपने करना चाहती हैं साकार     |     मुख्यमंत्री डा. माेहन यादव बोले-जनता ने ठाना है, झूठे वादों के साथ नहीं, विकास के साथ कदम बढ़ाना है     |     भिंड में कांग्रेस को झटका, देवाशीष जरारिया ने पार्टी से दिया इस्तीफा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811