Let’s travel together.

TODAY::राशिफल रविवार 01 मई 2022

0 168

मेष राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। परिश्रम अधिक रहेगा। व्‍यवहार वाणी में सौम्यता रहेगी। लाभ लाभ के अवसर मिलेंगे। खर्च भी बढ़ेंगे। भाइयों के सहयोग से कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। सुखद समाचार म‍िलेगा।

वृष राशि- मन अशान्त रहेगा। धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाना हो सकता है। क्रोध की अधिकता रहेगी। बातचीत में संयत रहें। सुस्‍वादु खानपान में रुच‍ि रहेगी। म‍ित्रों का सहयोग म‍िलेगा। लंबे समय से रुका हुआ कोई काम पूरा होने की उम्‍मीद है।

मिथुन राशि- मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव हो सकते हैं। संयत रहें। जीवनसाथी से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। खर्च बढ़ेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। लंबी यात्रा पर जाना हो सकता है।

कर्क राशि- संयत रहें। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन के संकेत दिखाई दे रहे हैं। तरक्‍की के योग हैं। उच्‍चाध‍िकारी से मनमुटाव हो सकता है। मन अशान्त रहेगा।

सिंह राशि- शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।

कन्या राशि- मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी के लिए किसी प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। धैर्य बनाकर रखें।

तुला राशि- नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के साथ किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु वाणी में कठोरता का प्रभाव भी हो सकता है। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। तरक्‍की के योग हैं।

वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु मन अशान्त भी हो सकता है। आत्मसंयत रहें। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। तरक्‍की का मार्ग प्रशस्‍त होगा।

धनु राशि- नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों से सद्भाव रहेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में कठिनाई आ सकती है। वाहन सुख में बढ़ोतरी होगी। व्‍यर्थ के व‍िवादों से बचने का प्रयास करें। मन अशान्त रहेगा। माता का सहयोग म‍िलेगा। धन लाभ होगा।

मकर राशि- मन प्रसन्न रहेगा। बौद्धिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति‍ हो सकती है। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। धन की प्राप्ति‍ होगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अफसरों से मतभेद भी बढ़ सकते हैं। व्‍यर्थ के वाद-वि‍वाद से बचने का प्रयास करें।

कुंभ राशि- मन में शान्ति‍ एवं प्रसन्नता रहेगी। वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। माता का सहयोग म‍िलेगा। यात्रा के योग हैं।

मीन राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। व्यर्थ के क्रोध से बचें। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। म‍ित्रों के सहयोग से रोजगार के मार्ग प्रशस्‍त होंगे। यात्रा शुभ होगी।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

 टंट्या मामा की मूर्ति खंडित करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी कि माँग को लेकर  विधायक आदिवासी समाज संगठन के साथ बैठे धरना प्रदर्शन पर     |     लायंस क्लब समृद्धि एवं लायंस क्लब सर्वोदय द्वारा डॉक्टर्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक घायल     |     सलामतपुर थाने में बदलाव,नए थाना प्रभारी श्याम राज सिंह का स्वागत, दिनेश सिंह रघुवंशी को भावभीनी विदाई     |     यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटेटिव शोको इशिकावा ने सराहा प्रदेश का ‘महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल’ मॉडल     |     नीति,कृतज्ञता और जवाबदेही से ही व्यक्ति व समाज का कल्याण संभव- मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज     |     संत नगर बैरागढ़ स्टेशन पर प्रतिदिन 30 हजार लीटर पीने के पानी की खपत के साथ ही हरीसेवा जलाश्रम का समापन     |     स्तूप पहाड़ी पर स्थित भैरव बाबा मंदिर विवाद से श्रद्धालुओं मे रोष      |     राज्य प्रशासनिक सेवा संघ ने एसडीएम जेपी गुप्ता पर दर्ज एफआईआर के सम्वन्ध में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौपा ज्ञापन     |     ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए 13 केंद्र तय, किसानों को मिलेगी व्यवस्थित खरीदी की सुविधा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811