Let’s travel together.

अक्षय तृतीया की तिथि से ही सत्ययुग और त्रेता युग का प्रारंभ हुआ

0 498

हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का महत्व काफी है। मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया की तिथि से ही सत्ययुग और त्रेता युग का प्रारंभ हुआ।


वैशाख मास को भगवान विष्णु का प्रिय माह के नाम से जाना जाता है। इस माह के प्रमुख त्योहारों में अक्षय तृतीया का अनुष्ठान है। पुराणों के मुताबिक अक्षय तृतीया के दिन ही भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाने वाले भगवान परशुराम का जन्म महर्षि जमदग्नि और माता रेणुका से हुआ था। इसी कारण अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम की पूजा की जाती है। इस साल यह अनुष्ठान तीन मई को होने के कारण श्रद्धालुओं द्वारा अभी से ही तैयारी की जा रही है।


हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का महत्व काफी है। मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया की तिथि से ही सत्ययुग और त्रेता युग का प्रारंभ हुआ था। द्वापर युग का अंत और कलयुग का प्रारंभ भी अक्षय तृतीया के दिन ही हुआ। इसलिए इसे युगादि तिथि भी कहा जाता है। इसी दिन किसी भी मुहूर्त में विवाह, मुंडन आदि मांगलिक कार्य किए जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि अक्षय तृतीया के दिन किए गए काम कई गुना फल प्रदान करते हैं। इस दिन सोना खरीदने का खास महत्व है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन सोना का जेवर खरीदने से घर में धन लाभ होता है। घर में सुख शांति और समृद्धि होती है। घर के लोगों की तरक्की होती है। इस दिन घर में आने वाला धन क्षय नहीं होता और उसमें कमी नहीं आती।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्राथमिक सहकारी संस्था सांची में दीप प्रज्वलित कर मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस     |     एसडीओपी शीला सुराणा की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल     |     रायसेन जिला अस्पताल में मेगा रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने किया शुभारंभ     |     विश्वकर्मा जयंती पर निकला भव्य चल समारोह, जगह-जगह हुआ स्वागत      |     श्रीमत अनागारिक धर्मपाल की 162बी जयंती मनाई गई     |     तीन दिवसीय 8वां ‘रंग फुलकारी’ नाट्य महोत्सव का आयोजन 23 सितंबर से     |     रक्तदान महादान, पीड़ित मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रीवा में उपचार में लापरवाही एवं अनियमितताओं के मामलों में कार्रवाई     |     प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर गढ़ी के शांति धाम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया पौधारोपण     |     हनुमान अंश’ फिल्म के शुभांकर का मंडीदीप में भव्य स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811