मेष राशि – सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी. उन्हें किसी पद की प्राप्ति होने की संभावना है. आज आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे. बिजनेस में आपकी कुछ योजनाएं गति पकड़ सकती हैं. अपने खर्चों को ज्यादा ना बढ़ाएं, वरना आपको उन्हें पूरा करने में समस्या आएगी.
बृषभ राशि – आय और व्यय में बजट बनाकर चलना बेहतर होगा. आप सभी को जोड़ने की कोशिश में कामयाब रहेंगे. आपके मन में त्याग और सहयोग की भावना रहेगी. आर्थिक स्थिति आपके खर्चों के कारण प्रभावित हो सकती है. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है.
मिथुन राशि -करियर पर पूरा फोकस बनाए, तभी आप आगे बढ़ सकेंगे. आप अत्यधिक लाभ के चक्कर में थोड़े लाभ पर ध्यान नहीं देंगे, जिससे आपको कोई नुकसान हो सकता है. भाई-बहन से कोई वाद विवाद होने के कारण आप परेशान रहेंगे. बिजनेस को गति तो मिलेगी. आपके विरोधी आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे.
कर्क राशि – पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको अच्छा लाभ मिलेगा. आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है. आपको व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा. पैतृक संपत्ति संबंधित मामलों में आपको जीत मिलेगी.
सिंह राशि – योजनाओं को बनाकर आगे बढ़ें. आपको किसी बड़ी उपलब्धि के मिलने की संभावना है. किसी प्रॉपर्टी की डील को फाइनल होते होते रह सकते हैं, जिससे आपको कोई नुकसान भी हो सकता है. सरकारी योजनाओं का आपको लाभ मिलेगा. आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी.
कन्या राशि – काम में जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा. परिजनों का आप पर भरोसा रहेगा. व्यक्तिगत संबंधों में मधुरता आएगी. किसी नई योजना में धन लगाना आपके लिए अच्छा रहेगा. स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को नजर अंदाज न करें. सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे जातको को कोई खुशखबरी मिल सकती है.
तुला राशि – साझेदारी में काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा. आप अपनी तरक्की की राह पर आगे बढ़े. आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी. किसी को भी बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा. परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को कोई कसर नहीं छोड़नी है. अपने शारीरिक कष्ट को नजरअंदाज न करें.
वृश्चिक राशि- व्यापार में संतुलन बना रहेगा. कार्य क्षेत्र में आप उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन करेंगे. आप किसी के प्रलोभन में ना आए. आप अपने आसपास रह रहे लोगों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे. नौकरी में आपके दिए गए काम की सराहना होगी, जिसे देखकर आपको खुशी होगी.
धनु राशि – सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. किसी काम में आपको उसके नीति व नियमों का ध्यान देने की जरूरत है. आपके काम की गति तेज रहेगी. आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है. आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे. दिल से आपको सोचने की आवश्यकता है। आप अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे.
मकर राशि -विशेष व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है. आपको किसी सदस्य की ओर से कोई प्रिय व मूल्यवान वस्तु भेंट स्वरूप प्राप्त हो सकती है. आप अपनी व्यक्तिगत सफलताओं पर आप पूरा जोर देंगे. आपको किसी निर्णय को जल्दबाजी में लेने से बचना होगा.
कुंभ राशि – रुके हुए काम गति पकड़ेगे. सामाजिक काम में आप पूरा उत्साह दिखाएंगे. आपको किसी नए पद की प्राप्ति भी हो सकती है. विद्यार्थियों के किसी परीक्षा के परिणाम आ सकता है. विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखें. आपको बड़ा का पूरा सहयोग मिलेगा.
मीन राशि- अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें. अपने रहन-सहन के स्तर को सुधारने की कोशिश करेंगे. आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है. आपके मन में प्रतिस्पर्धा का भाव बना रहेगा. किसी संपत्ति संबंधित विवाद से छुटकारा मिलेगा.