Let’s travel together.

रायपुर की गंदगी ने धरसींवा तिबरैया वासियो का किया नाक में दम,दुर्गन्ध से सांस लेना भी मुश्किल,फेक्टरी के सामने प्रदर्शन

0 334

सुरेंद्र जैन धरसींवा
रायपुर के कूड़ा कचरा गन्दगी ने धरसींवा तिबरैया वासियो की नाम दम कर दिया है ग्रामीणों का सांस लेना भी दुश्वार हो रहा है सोमबार को ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव के नेतृत्व में रायपुर की गंदगी डंप कराने वाली फेक्टरी के सामने जमकर प्रदर्शन किया।
जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव ने बताया कि रायपुर के तुलसी बाराडेरा में डंप होने वाले कूड़ा कचरा गन्दगी को बीते कुछ समय से धरसींवा से लगे तिबरैया में एक फेक्टरी बनाकर वहां लाया जा रहा है यहां उस कूड़ा कचड़ा गन्दगी को रिसायकिल किया जाता है जिसमे केमिकल का भी उपयोग होता है उसी से आसपास के गांवों तक इतनी तीव्र दुर्गन्ध फेल रही है कि ग्रामीणों का सांस लेना तक मुश्किल हो रहा है ग्रामीणों को इस दुर्गन्ध से उल्टी तक होने लगती है।


सुनवाई न होने से किया प्रदर्शन
ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि रायपुर का कूड़ा कचरा गन्दगी को फेक्टरी बनाकर यहां डंप कर रिसायकिल करने से हो रही समस्या को देखते हुए ग्रामीणों ने कई बार इसे हटाने की मांग की लेकिन जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव को अपनी व्यथा सुनाई ओर फिर सोमबार को सुबह से ही फेक्टरी के गेट के सामने धरना प्रदर्शन कर फेक्टरी हटाने की मांग की।


मुख्यमंत्री से भी मिलेंगे करेंगे उग्र आंदोलन
जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या को हल कराने फेक्टरी बन्द की मांग करने अभी सिर्फ धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा है जल्द की इस फेक्टरी को यहां से हटाने की मांग को लेकर वह मुख्यमंत्री से भी मिलेंगे इसके बाद भी कुछ न हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811